एक्सप्लोरर

IND vs WI 1stT 20: Team India को रोमांचक मैच में सूर्यकुमार और वेंकटेश ने दिलाई जीत, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

India vs West Indies: भारत ने वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से हराया. टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया.

India vs West Indies: भारत ने कोलकाता में खेले गए टी20 सीरीज के पहले और रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया है. वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक पारियों के दम पर मैच जीत लिया. अंत में वेंकटेश अय्यर ने भी शानदार बैटिंग की. भारत की ओर से डेब्यू मैच खेलने वाले युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई ने दो विकेट अपने नाम किए.  

वेस्टइंडीज के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने आए. इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत को अच्छी शुरुआत दी. रोहित ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 40 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. जबकि ईशान ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके लगाए. 

पूर्व कप्तान विराट कोहली 13 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. जबकि विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर पाए. पंत महज 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए. अंत में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने टीम इंडिया को जीत दिला दी. सूर्यकुमार ने 18 गेंदों का सा्मना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया. जबकि वेंकटेश ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए. इस तरह भारत ने 18.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए और मैच जीत लिया.

वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए. टीम के लिए निकोलस पूरन ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए. पूरन की इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. मेयर्स ने भी अच्छी बैटिंग की. उन्होंने 31 रनों का योगदान दिया. इसके साथ-साथ कायरन पोलार्ड अंत में 24 रन बनाकर नाबाद रहे. 

भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं हर्षल पटेल ने 37 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर को भी एक-एक सफलता हाथ लगी. 

यह भी पढ़ें : IPL 2022 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे Glenn maxwell, वजह जानकर खुश हो जाएंगे फैंस

KKR New Captain: Kolkata Knight Riders ने श्रेयस अय्यर को बनाया कप्तान, अब तक ऐसा रहा है आईपीएल करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget