एक्सप्लोरर

IND Vs ENG Women: सीरीज बचाने के लिए उतरेगा भारत, मिताली राज से बड़ी उम्मीदें

IND Vs ENG Women: इंग्लैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत के सामने अब सीरीज बचाने की चुनौती है.

IND Vs ENG Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. भारत के सामने इस मैच में सीरीज बचाने की चुनौती है. भारत को पहले मैच में आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था. दरअसल, बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से भारत बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो पाया था.

भारत की स्मृति मंधाना और युवा खिलाड़ी शैफाली वर्मा टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में नाकाम रही थीं. हालांकि, कप्तान मिताली राज ने दम दिखाते हुए 72 रन बनाए थे जिसकी मदद से टीम 200 का स्कोर पार करने में सफल रही थी. इंग्लैंड को इस लक्ष्य को हासिल करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगी और उसने आठ विकेट से इस मुकाबले को जीता था.

भारतीय टीम को अपनी गेंदबाजी रणनीति पर विचार करने की जरूरत है. नए गेंदबाज टीम को शुरूआती सफलता दिलाने में नाकाम रहे, तो स्पिन जोड़ी काफी महंगी साबित हुई. बल्लेबाजी में भी भारत को मिताली से थोड़ा तेजी से रन बनाने की उम्मीद होगी. इसके अलावा भारत अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर से भी फॉर्म हासिल करने की उम्मीद करेगा.

शानदार फॉर्म में है इंग्लैंड

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम काफी बैलेंस दिख रही है. उनके पास कैथरिन ब्रंट और अन्या श्रुबसोले जैसे तेज गेंदबाज हैं जबकि लेफ्ट आर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन भी काफी प्रभावी नजर आई हैं. भारतीय गेंदबाजों को इंग्लैंड के बल्लेबाजी से भी सावधान रहने की जरूरत है. टैमी ब्यूमोंट (नाबाद 87) और नताली स्काइवर (नाबाद 74) ने अर्धशतक जड़े थे और काफी खतरनाक साबित हुई थीं.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), फरान विल्सन, सोफिया डंकली, कैथरिन ब्रंट, नताली स्काइवर, मैडी विलियर्स, टैमी ब्यूमोंट, एमी एलेन जोन्स, लॉरेन विनफील्ड, एमिली एरलोट, कैट क्रॉस, फ्रेया डेविस, सफिया एक्लेस्टोन, नताशा फरांट, सराह ग्लेन और अन्या श्रुबसोले.

भारत : मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, पूनम राउत, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, इंद्राणी रॉय, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुं धति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट और राधा यादव.

IPL में दो नई टीमों के लिए जुलाई में लगेगी बोली, चौंकाने वाली हो सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
इंग्लैंड से हार के बाद BCCI एक्शन मोड में, श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की लगेगी क्लास
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget