एक्सप्लोरर

IND vs WI: तीसरे टी20 में कई बदलाव के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, इस खिलाड़ी का डेब्यू तय

IND vs WI 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 कल यानी मंगलवार (8 अगस्त) को खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया कई बदलाव के साथ उतर सकती है.

West Indies vs India 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी मंगलवार (8 अगस्त) को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है, क्योंकि अगर अब टीम इंडिया मैच हारती है तो सीरीज भी हार जाएगी. 

सीरीज जीतना चाहेगी वेस्टइंडीज

भारतीय टीम जहां हर हाल में तीसरा टी20 जीतकर सीरीज हार का खतरा टालना चाहेगी. वहीं वेस्टइंडीज की नजरें सीरीज जीतने पर रहेंगी. 2016 के बाद से अब तक वेस्टइंडीज की टीम भारत से टी20 सीरीज नहीं जीत सकी है. 

यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं डेब्यू 

तीसरे टी20 में विस्फोटक युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को डेब्यू का मौका मिल सकता है. यशस्वी ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद ही उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया था. वह पहली गेंद से ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं. कई बार उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया है. अगर यशस्वी को डेब्यू का मौका मिलता है तो फिर वह ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. फिर शुभमन गिल को तीन नंबर पर खेलना होगा. 

टीम इंडिया में हो सकते हैं कई बदलाव 

भारतीय टीम तीसरे टी20 में कई बदलाव के साथ उतर सकती है. मुकेश कुमार की जगह आवेश खान या उमरान मलिक को मौका दिया जा सकता है. रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव की टीम में वापसी हो सकती है. 

हार्दिक और अर्शदीप को दूसरे मैच में स्विंग मिली थी और यही दोनों गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे. दो महीने बाद खेल रहे चहल प्रभावी रहे, लेकिन बिश्नोई कोई कमाल नहीं कर सके. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने काफी रन दिये जिनकी जगह आवेश खान या उमरान मलिक को उतारा जा सकता है. 

तीसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल. 

यह भी पढ़ें...

2019 World Cup के बाद से इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, जानिए किस नंबर पर हैं किंग कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget