एक्सप्लोरर

IND vs WI: हेटमायर- होप की रिकॉर्ड 218 रनों की साझेदारी, वेस्टइंडीज 8 विकेट से जीता पहले वनडे

इससे पहले विंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पंत और अय्यर के अलावा भारत के लिए रोहित शर्मा ने 36, केदार जाधव ने 40 रन बनाए.

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर (139) ने शाय होप (नाबाद 102) के साथ मिलकर एम.ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में विंडीज को भारत के खिलाफ आठ विकेट से जीत दिला दी. इसी के साथ विंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. अभी तक अपनी खराब और लापरवाह बल्लेबाजी के लिए आलोचनाओं का शिकार हो रहे युवा ऋषभ पंत ने इस मैच में उम्मीद से उलट सूझबूझ भरी पारी खेल श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की और भारत को 50 ओवरों में आठ विकेट पर 287 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की. दोनों बल्लेबाज अपनी पारियों पर खुशी मनाते उससे पहले हेटमायेर और होप ने विंडीज की जीत की नींव रख दी. विंडीज ने यह लक्ष्य 47.5 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. पंत और अय्यर का कमाल पंत ने 69 गेंदों पर 71 और अय्यर ने 88 गेंदों पर 70 रन बनाए. पंत का पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल रहा तो वहीं अय्यर ने अपने बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकाला. 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज को दीपक चहर ने सुनील एम्ब्रिस (9) को 11 के कुल स्कोर पर आउट कर अच्छी शुरूआत तो नहीं करने दी, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज हेटमायेर और होप के आगे अपनी गेंदों से कमाल नहीं कर सके. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 218 रनों की साझेदारी कर विंडीज को जीत की ओर अग्रसर कर दिया. भारतीय गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन मोहम्मद शमी ने 39वें ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर के हाथों हेटमायेर की पारी का अंत कर विंडीज को दबाव में लाने की कोशिश की जिस पर होप ने दूसरे छोर पर खड़े रहकर पानी फेर दिया. होप के साथ निकोलस पूरन 29 रन बनाकर नाबाद लौटे. हेटमायेर ने अपनी पारी में 106 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और सात शानदार छक्के मारे. होप ने 151 गेंदें खेलीं जिनपर सात पर चौके लगाए और एक छक्का लगाया. इससे पहले विंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पंत और अय्यर के अलावा भारत के लिए रोहित शर्मा ने 36, केदार जाधव ने 40 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसफ, कीमो पॉल और शेल्डन कॉटरेल ने दो-दो विकेट लिए. नहीं चल पाए भारतीय ओपनर्स भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने 21 रन के कुल योग पर लोकेश राहुल (6) का विकेट गंवा दिया. राहुल को कॉटरेल ने हेटमायेर के हाथों कैच कराया. इसके बाद विकेट पर कप्तान विराट कोहली आए लेकिन वह चार रन के निजी योग पर कॉटरेल की गेंद को ठीक से पढ़ नहीं सके और बोल्ड हो गए. कोहली का विकेट 25 के कुल योग पर गिरा. अय्यर ने इसके बाद आकर रोहित के साथ पारी को संवारने की जिम्मेदारी ली. दोनों संभलकर खेल रहे थे. 80 रन के कुल योग पर हालांकि रोहित अपना संयम खो बैठे अल्जारी की गेंद पर कप्तान केरन पोलार्ड के हाथों लपक लिए गए. अब अय्यर का साथ देने पंत आए. पंत और अय्यर ने संभलकर खेलते हुए भारत के स्कोर को पहले 100 और फिर 150 के पार पहुंचाया. इस साझेदारी के दौरान पंत ने जहां अपना पहला वनडे अर्धशतक पूरा किया वहीं अय्यर ने छठा अर्धशतक पूरा किया. अय्यर हालांकि 194 के कुल योग पर अल्जारी की गेंद पर पोलार्ड के हाथों लपके गए. अय्यर के बाद पंत भी एक बार फिर लापरवाह शॉट खेलकर आउट हुए. पंत का विकेट 210 रनों के कुल योग पर गिरा. इसके बाद जाधव और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत को 250 के पार पहुंचाया. जाधव 269 रनों के कुल योग पर पॉल की गेंद पर आउट हुए. जडेजा बदकिस्मत रहे. वह इसी योग पर रन आउट हुए. जडेजा एक रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए. हालांकि अम्पायर ने पहले उन्हें रन आउट नहीं दिया था और ना ही तीसरे अम्पायर की राय मांगी थी. जब किसी कैरेबियाई खिलाड़ी ने जाएंट स्क्रीन पर रिप्ले देखा तो उसने इस सम्बंध में विरोध जताया. इसके बाद अम्पायर ने तीसरे अम्पायर से राय मांगी और फिर जडेजा आउट करार दिए गए. अपना पहला वनडे खेल रहे शिवम दुबे सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हुए जबकि दीपक चहर ने नाबाद 6 रन बनाए. भारत को 24 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget