एक्सप्लोरर

IND vs WI: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का जलवा, फॉलोऑन की ओर बढ़ा वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. विशाल स्कोर के बाद भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को छह बड़े झटके दे दिए हैं.

राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है. 9 विकेट खोकर 649 रन पर पारी घोषित करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज के 6 विकेट महज 94 रन पर चटका दिए हैं. पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज की टीम अभी 555 रन पीछे है और उन पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है.

दूसरे दिन स्टंप्स के समय रॉसटन चेज़ 27 और कीमो पॉल 13 रन बनाकर खेल रहे थे. भारत की ओर से अब तक मोहम्मद शमी ने दो जबकि तीनों स्पिनरों ने एक-एक विकेट लिए हैं.

वेस्टइंडीज की शुरुआत रही खराब
मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर कप्तान क्रेग ब्रेथवेट(2) को क्लीन बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिला दी. शमी अपनी बेहतरीन लाइन और लेंथ से विंडीज के बल्लेबाजों का खासा परेशान कर रहे थे और पांचवें की पहली गेंद पर उन्हें एक सफलता मिल गई इस बार काईरन पॉवेल(1) LBW हो कर पवेलियन लौटे. सात के कुल योग पर वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे.

टीम के स्कोर में अभी 14 रन और जुड़े ही थे कि रविचंद्रन अश्विन की टॉप स्पिन के आगे शाइ होप(10) का डिफेंस जवाब दे गया. एक बेहतरीन गेंद ऑफ स्टंप की लाइन पर टप्पा खाई और सीधी रहती हुई स्टंप को चूमती हुई विकेटकीपर के पास चली गई.

वेस्टइंडीज संकट में घिर चुका था और उसी वक्त शिमरोन हेट्मेयर(10) बेवजह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. प्रैक्टिस मैच में शतक लगाने वाले सुनील एम्ब्रिस(12) आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश में थे लेकिन अंत में जडेजा ने उन्हें स्लिप में कैच करा कर 49 रन पर मेहमान टीम को पांचवां झटका दे दिया.

IND vs WI: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का जलवा, फॉलोऑन की ओर बढ़ा वेस्टइंडीज

 

दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले कुलदीप यादव ने शेन डॉरिच(10) को बोल्ड कर वेस्टइंडीज को छठा झटका भी दे दिया. इसके बाद चेज़ और कीमो पॉल ने टीम को सेशन के सातवें झटके से रोका और सुरक्षित पवेलियन लौटे.

भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर
इससे पहले भारत ने रविन्द्र जडेजा के पहले शतक के बाद पारी घोषित कर दी. भारत ने 150 ओवर बल्लेबाजी की जिसमें 9 विकेट खोकर 649 रन बनाए. भारत ने दूसरे दिन अपनी पारी को 4 विकेट पर 364 रन से आगे बढ़ाना शुरू किया. कल के नाबाद बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने अपनी पारी को आगे बढाया और पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की.

पंत(92) बेखौफ हो कर खेल रहे थे उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया लेकिन दूसरे शतक से 8 रन पहले देवेंद्र बिशू के शिकार बन गए. पंत ने अपनी पारी में 84 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्के लगाए.

पंत के बाद जडेजा ने कोहली के साथ पहले सेशन में 36 रन और जोड़कर टीम को 500 के पार पहुंचा दिया. इस दौरान कोहली ने टेस्ट क्रिकेट का 24वां शतक पूरा किया.

दूसरे सेशन की शुरुआत के बाद कोहली ने जडेजा के साथ 28 रन जोड़े थे कि 534 के स्कोर पर शेरमन लेविस ने कोहली को बिशू के हाथों कैच आउट करा भारत को दिन का दूसरा झटका दिया. कोहली ने 230 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए.

छठे विकेट के रूप में कोहली के आउट होने के बाद जडेजा का साथ देने आए रविचंद्रन अश्विन (7) को बिशू ने अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिकने दिया. वह विकेट के पीछे खड़े शॉन डॉवरिच के हाथों लपके गए. बिशू ने इसके बाद 571 के स्कोर पर कुलदीप यादव (12) को भी चलता किया.

जडेजा ने इसके बाद उमेश यादव (22) के साथ 55 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को 626 के स्कोर तक पहुंचाया और इसी स्कोर पर कप्तान क्रैग ब्राथवैट ने यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

इसके बाद, जडेजा ने शमी के साथ 23 रन जोड़े और टीम को 649 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर के साथ भारत की पहली पारी घोषित कर दी गई. जडेजा ने 38वें मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया.

वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में देवेंद्र बिशू ने सबसे अधिक चार विकेट लिए. शेरमन लेविस को दो सफलताएं मिली. शेनन गेब्रिएल, रोस्टन चेस और क्रेग ब्राथवैट को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget