एक्सप्लोरर

Ind vs SA 3rd T20I: नहीं चल पाया भारत का एक भी बल्लेबाज, दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए 135 रन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की जहां टीम इंडिया का एक भी बल्लेबाज नहीं चल पाया और पूरी टीम सिर्फ 134 रन ही बना पाई.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बेंग्लुरू में खेला जा रहा है. यहां विराट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था जो पूरी तरह गलत साबित हुआ और एक भी भारतीय बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाया. शुरू में ही रोहित शर्मा 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि उनके साथ ओपनिंग करने आए शिखर धवन ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए लेकिन वो भी ताबड़तोड़ 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस दौरान विराट और धवन के बीच कुछ रनों की साझेदारी देखने को मिली थी. लेकिन वो भी ज्यादा समय के लिए नहीं चल पाई. विराट कोहली ने पिछले मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी इसे देखकर लग रहा था कि वो पारी को एक बार फिर संभाल लेंगे लेकिन वो भी एक गलत शॉट खेलकर कैच आउट हो गए. उन्होंने 9 रन बनाए. इसके बाद एक ऐसा बल्लेबाज क्रीज पर आया जिसके फॉर्म और खराब शॉट सेलेक्शन को लेकर बार बार सवाल उठ रहे हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं रिषभ पंत की. पंत शुरू में संभलकर खेल रहे थे लेकिन अंत में वो भी गलत शॉट खेलकर कैच आउट हो गए. पंत ने 20 गेंदों में 19 रन बनाए. इसके बाद श्रेयस अय्यर से टीम को उम्मीदें थी. अय्यर काफी पहले से फॉर्म में नजर आ रहे हैं लेकिन वो भी टीम के लिए कुछ नहीं कर पाए और सिर्फ 5 रन पर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद पंड्या भाई क्रीज पर आए लेकिन तभी कृणाल पंड्या 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पारी को हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा ने कुछ हद तक संभाला लेकिन 19 रन बनाकर जडेजा और अंत में 14 रन बनाकर पंड्या भी आउट हो गए. ऐसे में टीम इंडिया ने 20 ओवरों में कुल रन 134 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब 20 ओवरों में 135 रन बनाने हैं. बता दें कि टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अगर आज टीम इंडिया इस मैच पर भी कब्जा कर लेती है तो वो सीरीज जीत जाएगी. वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम चाहेगी कि वो इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करे. हालांकि नए प्लेयर्स के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए ये टारेगट थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है. दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन: भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर और नवदीप सैनी. दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डि कॉक (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, तेम्बा बावुमा, रासी वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, एंडिल फेहलुक्वायो, ड्वाइन प्रिटोरियस, ब्योर्न फोर्टिन, कैगिसो रबाडा, ब्यूरेन हेंड्रिक्स और तबरेज शम्सी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर MI ने हार्दिक पांड्या से छीनी कप्तानी, तो ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बढ़िया रिप्लेसमेंट, बदलेंगे मुंबई की फूटी किस्मत
अगर MI ने हार्दिक पांड्या से छीनी कप्तानी, तो ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बढ़िया रिप्लेसमेंट
वजन घटा, दिमाग तक पहुंचा इंफेक्शन, बातचीत भी बंद; दिल्ली में भर्ती अफगान खिलाड़ी की हालत गंभीर
वजन घटा, दिमाग तक पहुंचा इंफेक्शन, बातचीत भी बंद; अफगान खिलाड़ी की हालत गंभीर
श्रेयस अय्यर बनें टीम इंडिया के कप्तान या नहीं, क्या चाहते हैं कोच गौतम गंभीर? यहां जानें
श्रेयस अय्यर बनें टीम इंडिया के कप्तान या नहीं, क्या चाहते हैं कोच गौतम गंभीर? यहां जानें
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव परRajnath Singh का दावा, '4 मई को नई सुबह आएगी' | BJP | TMC
Saas Bahu Aur Saazish: Tulsi Virani सावधान! मौत को मात या खून का नया खेल? Virani परिवार में मचा हड़कंप
Vinfast launches VF MPV 7 at Rs 24.49 Lakh #vinfast #mpv #carlaunch #autolive
TVS NTORQ 150 Review: Best 150cc Scooter Right Now? #tvs #ntorq150 #review #autolive
Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks 2.0: पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
अगर MI ने हार्दिक पांड्या से छीनी कप्तानी, तो ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बढ़िया रिप्लेसमेंट, बदलेंगे मुंबई की फूटी किस्मत
अगर MI ने हार्दिक पांड्या से छीनी कप्तानी, तो ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बढ़िया रिप्लेसमेंट
Japan Earthquake: भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Jee Main 2026 की फाइनल Answer Key जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
Jee Main 2026 की फाइनल Answer Key जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बीच खूनी खेल! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बीच खूनी खेल! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Aloe Vera Farming Tips: ऐसे शुरू करें एलोवेरा की खेती, 1 हेक्टेयर में होगी 10 लाख तक की कमाई
ऐसे शुरू करें एलोवेरा की खेती, 1 हेक्टेयर में होगी 10 लाख तक की कमाई
Embed widget