एक्सप्लोरर

INDvSA: सीरीज़ में क्लीन स्वीप करने के लिए आज टीम इंडिया के लिए जीतना जरूरी

वनडे की शानदार फॉर्म के साथ टी20 क्रिकेट में खेल रही भारतीय दक्षिण अफ्रीकी ज़मीं पर इतिहास रचने से एक कदम दूर है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: वनडे की शानदार फॉर्म के साथ टी20 क्रिकेट में खेल रही भारतीय दक्षिण अफ्रीकी ज़मीं पर इतिहास रचने से एक कदम दूर है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा.

जोरदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज को 'लॉक' करने के इरादे से उतरेगी, दूसरी ओर मेजबान दक्षिण अफ्रीका टीम की कोशिश सीरीज जीवंत रखने के लिए यह मैच जीतने पर होगी.

भारतीय टीम ने जोहानेसबर्ग में पहला टी20 मैच 28 रन से जीता था और अगर वह अपने इस प्रदर्शन को जारी रखती हैं तो फिर वह इस दौरे में दूसरी सीरीज अपने नाम करने में कामयाब होगी. टेस्ट सीरीज में 1-2 से मिली हार के बाद भारत ने वनडे सीरीज 5-1 से जीती थी. विराट कोहली ब्रिगेड अब टी20 सीरीज जीतकर दक्षिण अफ्रीका दौरे का सुखद समापन करना चाहेगी.

कोहली की टीम अच्छे फॉर्म में है. पिछले मैच में सबसे अधिक 72 रन बनाने वाले शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दी थी. इसके अलावा, कप्तान कोहली और मनीष पांडे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.

भारत के बल्लेबाजों ने मजबूत भूमिका निभाई. ऐसे में दूसरे मैच में भी टीम अच्छा स्कोर खड़ा कर सकती है. जहां तक गेंदबाजों का सवाल है, तो भुवनेश्वर कुमार अकेले ही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों पर भारी पड़े थे. उन्होंने एक ओवर में तीन विकेट लेने के साथ ही मैच का रुख पूरी तरह से मोड़ दिया था. इसके अलावा, रही सही कसर हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और जयदेव उनादकट ने पूरी कर दी थी.

ऐसे में देखा जाए, तो दूसरे मैच के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

भारत अगर तीन मैचों की इस सीरीज में क्लीन स्वीप करता है तो आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है. लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया आज न्यूजीलैंड को टी20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में हरा देता है तो फिर टीम अपने वर्तमान तीसरे स्थान पर ही बनी रहेगी.

भारतीय टीम शिविर से मिल रही जानकारी के अनुसार कप्तान विराट कोहली मैच तक फिट हो जाएंगे. वह पिछले मैच के आखिरी क्षणों में चोटिल हो गए थे और उनके कूल्हे में कुछ परेशानी थी. टीम प्रबंधन ने इसे गंभीर नहीं करार दिया और ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वह आज टॉस के लिए उतरेंगे. मैच भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा.

टीमें (सम्भावित):
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, शार्दूल ठाकुर.

दक्षिण अफ्रीका: ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), फरहान बेहरदीन, जूनियर डाला, रीजा हेंड्रिक्स, किस्टियन जोंकर, हेइनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, डेन पेटरसन, एरॉन फांगिसो, अंदिले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, जोन-जोन सम्ट्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget