एक्सप्लोरर

IND vs PAK: ओवर्स की कटौती हुई तो बढ़ेगी पाकिस्तान की मुश्किल, 20 ओवरों में मिलेगा बेहद विशाल लक्ष्य

India vs Pakistan: भारत-पाक के बीच सुपर-4 मुकाबले में बारिश की वजह से एक बार फिर खेल रोक दिया गया है. पाकिस्तान ने 357 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवरों में 44 रन बना लिए थे.

India vs Pakistan, Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में एक बार फिर से बारिश की वजह से खलल देखने को मिला. पाकिस्तान की टीम ने खेल रोके जाने के समय तक 11 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए थे. ऐसे में यदि ओवर्स की कटौती की जाती है तो पाकिस्तान को 20 ओवरों में कम से कम 200 रनों का लक्ष्य डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार मिल सकता है.

पाकिस्तान को 22 ओवर खेलने का मौका दिया जाता है तो उन्हें 226 रन जीतने के लिए बनाने होंगे. जबकि 24 ओवरों में 230 और 26 ओवरों का खेलने का मौका मिलने पर 244 रनों का लक्ष्य DL नियम के अनुसार दिया जाएगा. बता दें कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए हैं.

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने अपना पहला विकेट 17 के स्कोर पर इमाम उल हक के रूप में गंवा दिया. इसके बाद 43 के स्कोर पर उन्हें दूसरा झटका कप्तान बाबर आजम के रूप में लगा जिनको हार्दिक पांड्या ने अपनी एक शानदार इनस्विंग गेंद पर बोल्ड कर दिया.

भारतीय टीम से विराट और राहुल के बल्ले से निकला शतक

इस मुकाबले में भारतीय टीम की पारी में विराट कोहली और लोकेश राहुल के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 233 रनों की साझेदारी देखने को मिली. कोहली ने इस मुकाबले में अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर का 47वां शतक लगाने के साथ 13,000 रनों का आंकड़ा भी पार किया. वहीं लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने भी बल्ले से सभी को जवाब देते हुए अपने वनडे करियर का छठा शतक लगाया.

 

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli Century: विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका शतक, वनडे में सबसे तेज पूरे किए 13 हजार रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget