एक्सप्लोरर

WTC 2021 Final: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में विलेन बनी बारिश, अब तक इतने ओवर हो चुके हैं बर्बाद

IND Vs NZ WTC 2021 Final: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में बारिश विलेन बनी हुई है. चौथे दिन के खेल को बारिश के चलते ही बिना एक गेंद डाले रद्द कर दिया गया. अब मैच में नतीजा आने की संभावना बेहद कम है.

IND Vs NZ WTC 2021 Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. मैच में चार दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन खेल का अधिकतर हिस्सा साउथैंप्टन में हो रही बारिश की भेंट चढ़ा है. चार दिन के दौरान 360 ओवरों का खेल होना था लेकिन बारिश के कारण अब तक 218.5 ओवर का खेल बर्बाद हो चुका है. 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने हालांकि पहले ही फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा था. पहले दिन का खेल पूरी तरह से बर्बाद होने के बाद ही रिजर्व डे प्ले का हिस्सा बन गया था. उसके बावजूद अब मैच में नतीजा निकलने की संभावना बेहद कम नज़र आ रही है. 

सोमवार का मौसम पूर्वानुमान से कहीं अधिक खराब रहा. हालांकि, अगले दो दिन के लिए मौसम की आशंका थोड़ी बेहतर जताई गई है. लेकिन यह देखना होगा कि क्या इससे सकारात्मक परिणाम निकल सकते हैं या नहीं.

सोमवार को चौथे दिन का खेल बिना एक भी गेंद डाले बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. अंपायरों ने मुकाबला शुरू कराने के लिए पांच घंटे तक इंतजार किया लेकिन अंतत: दिन के खेल को समाप्त करने का फैसला किया गया.

सिर्फ 196 ओवर का खेल बाकी

अगर अगले दो दिन तक साउथैंप्टन का मौसम बिल्कुल साफ रहता है तो भी मैच में अधिकतम 196 ओवर का ही खेल बचा है. आईसीसी के नियमों के मुताबिक एक दिन में 98 ओवर से ज्यादा का खेल नहीं हो सकता है. 196 ओवर के खेल में नतीजा निकलना इसलिए मुश्किल है क्योंकि अभी मैच में 28 विकेट गिरना बाकी है. इसके अलावा साउथैंप्टन के मौसम पर भी भरोसा नहीं है. अगले दो दिन भी बिना बारिश के खलल के मैच हो पाएगा या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता.

बता दें कि मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. इंडिया को 217 पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना चुका है.

ड्रॉ की ओर बढ़ा WTC Final, निराश केविन पीटरसन बोले- इंग्लैंड में कभी नहीं होना चाहिए बड़े मैचों का आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget