एक्सप्लोरर

ड्रॉ की ओर बढ़ा WTC Final, निराश केविन पीटरसन बोले- इंग्लैंड में कभी नहीं होना चाहिए बड़े मैचों का आयोजन

केविन पीटरसन ने इस महत्वपूर्ण फाइनल के लिए साउथैम्पटन को चुनने के आईसीसी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, "यह कहते हुए मुझे पीड़ा हो रही है, लेकिन कोई भी बेहद महत्वपूर्ण मैच ब्रिटेन में नहीं खेला जाना चाहिए."

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है. दरअसल, इस खिताबी मुकाबले का पहला और चौथा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया. वहीं दूसरे और तीसरे दिन भी खराब रोशनी के चलते मैच पूरा नहीं हो सका. अब तक चार दिनों में इस मुकाबले में सिर्फ लगभग 140 ओवर का ही खेल हो सका है. ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने आईसीसी (ICC) के इस खिताबी मुकाबले के इंग्लैंड में कराने के फैसले पर सवाल उठाया है. 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में बारिश के कहर को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि बेहद महत्व वाला कोई भी क्रिकेट मैच अपने अस्थिर मौसम के लिए बदनाम ब्रिटेन में आयोजित नहीं किया जाना चाहिए. 

केविन पीटरसन ने इस महत्वपूर्ण फाइनल के लिए साउथैम्पटन को चुनने के आईसीसी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, "यह कहते हुए मुझे पीड़ा हो रही है, लेकिन कोई भी बेहद महत्वपूर्ण मैच ब्रिटेन में नहीं खेला जाना चाहिए."

दुबई में खेला जाना चाहिए था फाइनल मुकाबला- पीटरसन 

पीटरसन का मानना है कि फाइनल जैसा मैच दुबई में खेला जाना चाहिए, जहां मौसम से जुड़े व्यवधान की बहुत कम संभावनाएं होती हैं. उन्होंने कहा, "अगर मुझे फैसला करना होता तो मैं डब्ल्यूटीसी फाइनल जैसे मैच के लिये दुबई को मेजबान चुनता. नैसर्गिक स्थल, शानदार स्टेडियम, मौसम अच्छा रहने की गारंटी, अभ्यास की बेहतरीन सुविधाएं और यात्रा के लिये उत्तम जगह, और हां स्टेडियम के करीब ही आईसीसी का मुख्यालय भी है."

वहीं पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी मजाकिया लहजे में आईसीसी की आलोचना की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "बैट्समैन को भी टाइमिंग ढंग की नहीं मिली और आईसीसी को भी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget