एक्सप्लोरर

INDvsNZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत का पलड़ा भारी

इस सत्र में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम कल से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी तो मौजूदा फार्म के आधार पर उसका पलड़ा भारी होगा.

मुंबई: इस सत्र में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम कल से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी तो मौजूदा फार्म के आधार पर उसका पलड़ा भारी होगा.

विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारत के हौसले बुलंद है. न्यूजीलैंड को शानदार फार्म में चल रही मेजबान टीम को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन संतुलित है और सभी खिलाड़ियों ने जीत में योगदान दिया है। एक ईकाई के रूप में विराट कोहली की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

तीन सत्र पहले भारत को इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने हराया था लेकिन उसके बाद से भारत ने अपनी सरजमीं पर लगातार तीन श्रृंखलायें जीती है. अपराजेय होती जा रही भारतीय टीम ने जीत का ऐसा तिलिस्म अपने इर्द गिर्द बना लिया है जिसे तोड़ना आसान नहीं लग रहा.

आस्ट्रेलिया से 2009-10 में हारने के बाद भारत 16 द्विपक्षीय मैचों में सिर्फ पाकिस्तान (2012) और दक्षिण अफ्रीका से हारा है.

आस्ट्रेलिया पर उसने 4-1 से जीत दर्ज की जबकि कप्तान विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ फार्म मेंनहीं थे और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी टीम से बाहर थे. उपकप्तान रोहित शर्मा ने 296 रन बनाये जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे. अजिंक्य रहाणे ने चार अर्धशतक समेत 244 रन जोड़े जबकि हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने 222 रन बनाये. महेंद्र सिंह धोनी ने भी उम्दा बल्लेबाजी की.

यदि भारतीय टीम ने यही लय कायम रखी तो न्यूजीलैंड को वानखेड़े की पिच पर हराना मुश्किल नहीं होगा. बल्लेबाजों की ऐशगाह मानी जाने वाली इस पिच पर खूब रन बनने की उम्मीद है.

चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की अगुवाई में नये स्पिन आक्रमण ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इन दोनों का साथ देने के लिये बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल भी हैं. तेज गेंदबाजी का मोर्चा भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमरा संभालेंगे.

INDvsNZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत का पलड़ा भारी

 

न्यूजीलैंड की उम्मीदें उसके सबसे सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोस टेलर पर टिकी होंगी जिन्होंने ब्रेबोर्न स्टेडियम पर भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में शतक जमाया था. टेलर, सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कप्तान केन विलियमसन पर कीवी टीम को बड़ा स्कोर देने की जिम्मेदारी होगी.

टाम लाथम ने भी दूसरे अभ्यास मैच में शतक जमाया था. कुल मिलाकर हालांकि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी भारत के सामने कमजोर है, खासकर उपमहाद्वीपीय हालात में.

ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी को जिम्मेदारी लेकर अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. स्पिनर मिशेल सेंटनेर और ईश सोढी पर बीच के ओवरों में रनगति पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी होगी.

टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार और शरदुल ठाकुर.

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डे ग्रांडहोमे, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लाथम, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, टिम साउदी, रोस टेलर, जार्ज वर्कर, ईश सोढी.

मैच का समय: दोपहर 1.30 से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget