एक्सप्लोरर

IND vs NED: भारत का दूसरा प्रैक्टिस मैच भी बारिश की भेंट चढ़ा, अब सीधे ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर

India vs Netherlands World Cup Warm-up Match: भारत के दोनों प्रैक्टिस मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए है. 8 अक्टूबर को भारत वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलेगा.

Key Events
India vs Netherlands Score Live Updates ICC World Cup 2023 Warm-up Match IND vs NED Commentary Scorecard IND vs NED: भारत का दूसरा प्रैक्टिस मैच भी बारिश की भेंट चढ़ा, अब सीधे ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर
भारत बनाम नीदरलैंड

Background

India vs Netherlands, 9th Warm-up game: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वॉर्मअप मुकाबला बारिश में धुल जाने के बाद टीम इंडिया अब नीदरलैंड से भिड़ेगी. भारत और नीदरलैंड के बीच वॉर्मअप मुकाबला मंगलवार, 3 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम का यह अंतिम वॉर्मअप मुकाबला है. 

बारिश में धुल सकता है भारत-नीदरलैंड मैच

भारत और इंग्लैंड का वॉर्मअप मुकाबला बिना कोई गेंद फेंके ही बारिश में धुल गया था. हालांकि, भारत-नीदरलैंड मैच पर भी बारिश का साया है. दरअसल, तिरुवनंतपुरम में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है. ऐसे में यह मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है. अगर यह मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ता है तो भारत को वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस का कोई और मौका नहीं मिलेगा और प्लेइंग 11 की तस्वीर साफ होने के लिए फैंस को पहले मैच का इंतजार करना होगा.

नीदरलैंड का मैच भी बारिश की वजह से हुआ था रद्द

नीदरलैंड का पहला वॉर्मअप मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था. बारिश ने इस मैच में भी खलल डाला था. हालांकि, घंटों रुकावट के बाद मैच 23-23 ओवर का शुरू हुआ. ऑस्ट्रेलियाई पारी हो गई थी और फिर नीदरलैंड की पारी के 14 ओवर्स हुए थे और फिर बारिश आ गई थी. इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया था. इस मैच में स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक जड़ा था. वहीं मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली थी.   

2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमराह और मोहम्मद सिराज. 

वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड की टीम: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, वेस्ले बर्रेसी, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), लोगान वैन बीक, शारिज़ अहमद, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन और साकिब जुल्फिकार. 

16:17 PM (IST)  •  03 Oct 2023

IND Vs NED: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच

भारत का दूसरा प्रैक्टिस मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया है. भारत को वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिल पाया. अब भारत सीधे वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज करेगा. 8 अक्टूबर को भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ है.

15:59 PM (IST)  •  03 Oct 2023

IND vs NED Warm Up Live: बारिश दोबारा शुरू हुई

बारिश दोबारा शुरू हो गई है. मैच शुरू होना अब मुश्किल नज़र आ रहा है. ग्राउंड्समैन मैदान को मैच के लिए तैयार करने की कोशिश में लगे थे. लेकिन अब मैच पर संकट मंडरा रहा है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget