एक्सप्लोरर

Ind vs Eng T20I: उत्तराखंड पुलिस ने विराट कोहली को लेकर अपना विवादित ट्वीट डिलीट किया

India vs England T20I Series: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में विराट कोहली जीरो पर आउट हो गए थे. कप्तान कोहली की नाकामी को उत्तराखंड पुलिस ने रोड सेफ्टी से जोड़कर ट्वीट किया. लेकिन आलोचना होने के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया.

India vs England T20I Series: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. उत्तराखंड पुलिस ने विराट कोहली की इस नाकामी को लेकर एक विवादित ट्वीट कर दिया था. लेकिन आलोचना का शिकार होने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने विराट कोहली को लेकर किए गए विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया.

विराट कोहली की नाकामी को उत्तराखंड पुलिस ने रोड सेफ्टी से जुड़ दिया था. उत्तराखंड पुलिस ने लिखा, ''सिर्फ हेलमेट पहनना काफी नहीं है. ड्राइव करते वक्त आपको पूरी तरह से सावधान रहना चाहिए वरना आप कोहली की तरह जीरो पर आउट हो सकते हैं.''

उत्तराखंड पुलिस ने विवादित ट्वीट को लेकर किसी तरह की सफाई पेश नहीं की है. लेकिन कल शाम मैच के दौरान विराट कोहली को लेकर पुलिस द्वारा किया गया यह ट्वीट अब मौजूद नहीं है.

लगातार दो पारियों में जीरो पर आउट हुए विराट कोहली

बता दें कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में पहली बार विराट कोहली लगातार दो पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं. विराट कोहली ने पहले टी20 मुकाबले में पांच गेंद खेली और वह एक भी रन नहीं बना पाए.

विराट कोहली के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने भी पहले टी20 मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया. टीम इंडिया 20 ओवर में सिर्फ 124 रन ही बना पाई थी. इंग्लैंड ने इंडिया को पहले मुकाबले में 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज 14 मार्च को खेला जाएगा.

WI Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, होल्डर की हुई वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget