एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: चेन्नई टेस्ट में 578 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पहली पारी, रूट ने बनाए 218 रन

IND Vs ENG Chennai Test: इंग्लैंड ने चेन्नई टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. तीसरे दिन पहले एक घंटे में इंग्लैंड की पारी 578 रन पर समाप्त हुई. इंग्लैंड की ओर से कप्तान रूट ने सबसे ज्यादा 218 रन बनाए. बुमराह और अश्विन तीन-तीन विकेट लेने में कामयाब रहे.

IND Vs ENG 1st Test Match: चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन पहले एक घंटे में ही भारत ने इंग्लैंड को ऑलआउट करने में कामयाबी हासिल कर ली है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 578 रन बनाए. इंग्लैंड की पारी का आकर्षण कप्तान जो रूट के 218 रन रहे. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिये.

इंग्लैंड ने सुबह आठ विकेट पर 555 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी थी. भारत पहले घंटे में ही बाकी बचे दो विकेट लेने में सफल रहा. बुमराह ने तीसरे दिन बेस को 34 रन पर LBW आउट कर पवेलियन वापस भेजा. आर अश्विन ने एंडरसन को बोल्ड करके इंडिया को राहत की सांस दिलाई.

रूट ने जड़ा दोहरा शतक

इससे पहले चेन्नई टेस्ट के दोनों दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाम रहे. लॉरेंस को छोड़कर इंग्लैंड के हर बल्लेबाज को अच्छी शुरुआत मिली. बर्न्स और सिब्ले ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़कर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई.

इसके बाद सिब्ले ने रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की. सिब्ले अपना शतक बनाने से चूक गए और उन्होंने 87 रन की पारी खेली.

लेकिन रूट ने दूसरे दिन भी अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखा. रूट ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां दोहरा शतक पूरा किया और उन्होंने 218 रन की पारी खेली.  स्टोक्स ने 82 रन की पारी खेलकर रूट का अच्छा साथ दिया.

पोप ने 34 और बटलर ने 28 रन की छोटी लेकिन अहम पारी खेलकर इंग्लैंड के स्कोर को 500 से पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया. बेस ने भी अंत में 34 रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर 578 रन तक पहुंचा दिया.

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. भारत की धरती पर पहला टेस्ट खेल रहे बुमराह ने 84 रन देकर तीन विकेट लिए. अश्विन भी तीन विकेट हासिल करने में कामयाब रहे. इसके अलावा इशांत शर्मा और नदीम को दो-दो विकेट मिले.

जो रूट ने जड़ा दोहरा शतक, एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अमिताभ बच्चन को पांच साल पुराने ट्वीट पर दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget