एक्सप्लोरर

इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलियाई दौरे जैसी वापसी कर सकती है टीम इंडिया, दिग्गज खिलाड़ी को है पूरी उम्मीद

IND Vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद इंडिया ने सीरीज को अपने नाम कर लिया था. इंग्लैंड में भी भारत से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

IND Vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले की शुरुआत होने जा रही है. लीड्स टेस्ट में करारी हार का झेलने के बाद टीम इंडिया से ओवल में शानदार वापसी की उम्मीद की जा रही है. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि भारत का प्रदर्शन आखिरी दो टेस्ट में बेहतर रहेगा. 

कार्तिक ने टीम इंडिया से ऑस्ट्रेलियाई दौरे जैसी वापसी की उम्मीद जताई है. कार्तिक ने कहा, "पिछली बार भारत 100 रन के भीतर ऑलआउट हुआ था तो उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन तरीके से वापसी की थी. इस हिसाब से उनका थोड़ा इतिहास रहा है कि वह गिर कर वापसी करते हैं. लीड्स की हार उन्हें अगले दो टेस्ट में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी."

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि लीड्स का अनुभव अच्छा नहीं रहा है. लेकिन भारतीयों में काफी अनुभव और क्वालिटी है जिससे वह वापसी कर सकते है."

कार्तिक ने दिया 2007 की जीत का उदाहरण

कार्तिक ने 2007 में इंग्लैंड दौरे पर मिली जीत का उदाहरण दिया है. कार्तिक ने कहा, "जब भारत ने 2007 में इंग्लैंड में सीरीज जीती थी तो अनिल कुंबले हमारे एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने सीरीज में शतक लगाया था. लेकिन पांच अर्धशतक भी थे जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और मेरे 90 रन थे."

कार्तिक ने मिडिल ऑर्डर का बचाव किया है. उन्होंने कहा, "विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे भारत के तीन सबसे ज्यादा अनुभवी बल्लेबाज हैं और पांच मैचों में इन्होंने सिर्फ एक बार अर्धशतक लगाया है. लेकिन द ओवल से अच्छे रन बनाने के लिए कोई ग्राउंड हो सकता है क्या?"

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. 

IND Vs ENG: ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, मोईन अली को बनाया गया उपकप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget