एक्सप्लोरर

पहले 2 मैचों में बने 3365 रन, अब लॉर्ड्स पिच से क्या उम्मीद? क्या यहां भी बरसेंगे खूब सारे रन; जानें पिच रिपोर्ट

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 2 मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीम एक-एक की बराबरी पर है. पिछले दोनों मैचों में खूब रनों की बारिश हुई है.

IND vs ENG 3rd Test Lords Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series) में अब तक बल्लेबाजी हावी रही है. दोनों मुकाबलों में खूब सारे रन बने हैं, कई खिलाड़ियों ने शतक और अर्धशतक लगाए हैं. दो मुकाबले समाप्त होने के बाद सीरीज एक-एक की बराबरी पर है और अब तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स (IND vs ENG 3rd Test) मैदान में खेला जाना है. पहले 2 टेस्ट मैचों में जमकर रनों की बारिश हुई है, वहीं तीसरे मैच से पूर्व जानिए आप लॉर्ड्स की पिच से क्या उम्मीद रख सकते हैं?

पहले दो मैचों में बने 3,365 रन

पहला टेस्ट लीड्स मैदान पर खेला गया था, जिसमें भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 465 रन बनाए, वहीं भारत की दूसरी पारी 364 रनों पर सिमट गई थी. इंग्लैंड ने जवाब में 373 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया था. इस तरह पहले मैच में कुल 1,673 रन बने. दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 407 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने दूसरी पारी 427 रनों पर घोषित की थी. वहीं 608 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 271 रन बनाए.

पहले टेस्ट मैच में कुल 1,673 रन बने, वहीं दूसरे मुकाबले की चार पारियों में कुल 1,692 रन बने थे. इस तरह अब तक दोनों मुकाबलों में कुल 3,365 रन बन चुके हैं. अब तक इन दोनों मैचों में कुल 11 शतकीय पारी खेली जा चुकी हैं.

लॉर्ड्स से क्या उम्मीद?

तीसरे टेस्ट के लिए लॉर्ड्स की पिच पर अच्छी खासी घास दिख रही है. लॉर्ड्स मैदान की पिच पर घास होने से तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिलती है. पिच पर घास होने से असामान्य उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे शुरुआत में बल्लेबाजी करना बहुत कठिन होता है. मगर जैसे-जैसे पिच पुरानी होती जाती है वैसे-वैसे बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. यहां पहली पारी में औसत स्कोर 310 रन है और इतिहास में यहां कभी 344 से ज्यादा रन का टारगेट चेज नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें:

जसप्रीत बुमराह को पीटने वाले खिलाड़ी की हुई हालत खराब, अब टीम से निकाला जाएगा बाहर!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget