एक्सप्लोरर

IND Vs BAN 1st Test Day 1: भारत की पकड़ मजबूत, 150 के जवाब में 1 विकेट खोकर 86 रन बनाए

IND Vs BAN 1st Test Day 1: भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महज 58 ओवर में ही मेहमान टीम को 150 रन पर ऑलआउट कर दिया. बांग्लादेश के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया.

IND Vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. बांग्लादेश की पारी को 150 रन पर समेटन के बाद भारत ने दिन का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं और वह पहली पारी में बांग्लादेश से सिर्फ 64 रन पीछे है. ओपनर मयंक अग्रवाल 37 रन बनाकर और पुजारा 43 रन बनाकर नाबाद हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने चायकाल के तुरंत बाद बांग्लादेश के तीन विकेट हासिल किए थे. बांग्लादेश को ऑलआउट करने के बाद मैदान पर उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3 शतक लगाने वाले रोहित शर्मा 14 के स्कोर पर महज 6 रन पर अबु जायेद का शिकार बने. हालांकि इसके बाद मयंक अग्रवाल ने पुजारा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. दूसरे विकेट के लिए पुजारा और अग्रवाल में 72 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है. गलत साबित हुआ बांग्लादेशी कप्तान का फैसला इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 58.3 ओवर में ही बांग्लादेश की पारी 150 रन पर समेट दिया. बांग्लादेश के कप्तान हक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जिसे शुरुआत में ही भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया. बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. यादव ने बांग्लादेशी ओपनर कायेस को पहली स्लिप पर रहाणे के हाथों कैच करा भारत को पहली सफलता दिलाई. कायेस ने 18 गेंदों छह रन बनाए और वह टीम के 12 रन के कुल स्कोर पर आउट हुए. कप्तान मोमिनुल और मोहम्मद मिथुन ने की जोड़ी के सामने टीम को खराब शुरुआत से बाहर निकालने की जिम्मेदारी थी, लेकिन यह जोड़ी सिर्फ 19 रन ही जोड़ सकी. विराट कोहली ने गेंदबाजी में बदलाव किया और शमी ने 31 के कुल स्कोर पर मोहम्मद मिथुन को आउट कर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया. मिथुन ने 36 गेंदों पर 12 रन बनाए. हक का विकेट लेकर अश्विन भारतीय जमीन पर सबसे तेजी से 250 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बने. उनसे आगे अनिल कुंबले और हरभजन सिंह हैं. अश्विन ने इसके बाद महामुदुल्लाह का भी विकेट लिया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 10 रन बनाए. उनका विकेट 115 रनों पर गिरा. IND Vs BAN: अश्विन ने रचा इतिहास, अनिल कुंबले का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा चायकाल से पहले शमी ने पहले सेट बल्लेबाज मुश्फीकुर रहीम (43) को बोल्ड किया और फिर अगली ही गेंद पर मेहेदी हसन मिराज को एलबीडब्ल्यू कराए. यह दोनों विकेट 140 के कुल स्कोर पर ही गिर गए. चायकाल के बाद पहली ही गेंद पर इशांत शर्मा ने लिटन दास को 21 के स्कोर पर आउट कर दिया. हालांकि मोहम्मद शमी हैट्रिक लेने से चूक गए. इस्लाम रन आउट हुए, जबकि हुसैन का विकेट उमेश यादव ने लिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget