एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ईशान किशन ने दमदार अर्धशतक के बाद दी प्रतिक्रिया, बताया कैसे सूर्यकुमार की बातचीत से मिली मदद

India vs Australia: ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव से मैच के दौरान हुई बातचीत को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी.

Suryakumar Yadav India vs Australia: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हरा दिया. भारत की जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई. सूर्या ने 80 रनों की पारी खेली. जबकि ईशान ने 58 रन बनाए. इन दोनों के बीच अहम साझेदारी हुई. टीम इंडिया की जीत के बाद ईशान ने बताया कि किस तरह से सूर्यकुमार के साथ हुई बातचीत ने पारी के दौरान मदद की.

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ईशान ने कहा, ''मेरी सूर्या भाई (कप्तान सूर्यकुमार यादव) से बात हुई थी कि मैं इस खिलाड़ी (संघा) के खिलाफ बड़े शॉट खेलूंगा, फिर वह चाहे जहां भी गेंदबाजी करे क्योंकि हमें रन और गेंद के बीच के अंतर को कम करना है.''

उन्होंने कहा, ''लेग स्पिनर के खिलाफ बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के नाते मैं अच्छी स्थिति में था. मुझे पता था कि विकेट कैसा है क्योंकि मैंने 20 ओवर तक विकेटकीपिंग की थी. जब आप 209 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो आपको एक गेंदबाज को निशाना बनाना होता है जिसके खिलाफ आप बड़े शॉट खेल सकते हैं.''

उन्होंने रिंकू सिंह को लेकर कहा, आप जानते हैं कि रिंकू ने आईपीएल और फिर घरेलू मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और यहां आकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए उसने जो शॉट खेले, उसमें उसने अपना धैर्य दिखाया. मुझे लगता है कि वह आज शानदार था. 

बता दें कि ईशान किशन ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए. उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 80 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए. रिंकू सिंह 22 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 14 गेंदों में 4 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें : IND vs AUS 1st T20I: क्रिकेट के इस दिलचस्प नियम के चलते बर्बाद गया रिंकू सिंह का छक्का, जानें विशाखापट्टनम में आखिरी गेंद का किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget