एक्सप्लोरर

मैक्सवेल की ऐसी पारी के आगे कुछ नहीं किया जा सकता था: विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे टी-20 मुकाबले में मिली सात विकेट से हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ग्लेन मैक्सवेल की जमकर तारीफ की है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मेहमान टीम के ग्लेन मैक्सवेल की जमकर तारीफ की है. ऑस्ट्रेलिया ने विस्फोटक बल्लेबाज मैक्सवेल ने दूसरे मुकाबले में नाबाद 113 की तूफानी शतकीय पारी खेल कर अकेले दम पर मैच अपनी टीम की झोली में डाल दिया.

मैक्सवेल ने अपनी पारी में कुल 55 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने नौ छक्के और सात चौके लगाए. टी-20 क्रिकेट में मैक्सवेल का यह तीसरा शतक है. मैक्सवेल ने इस शतक के साथ ही टी-20 में कॉलिन मनुरो के तीन शतकों की भी बराबरी कर ली है.

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतकों का रिकॉर्ड भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने अबतक कुल चार शतक लगाए हैं.

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर ली.

कोहली ने मैच के बाद कहा, "ऑस्ट्रेलिया ने दोनों मैचों में हमसे अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने गेंद, बल्ले और फील्डिंग में हमें मात दी. हमने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया था. 190 का स्कोर किसी भी मैदान पर एक अच्छा स्कोर होता है. लेकिन जब मैक्सवेल इस तरह एक पारी खेलते हैं तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं."

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रनों का स्कोर बनाया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने दो गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget