एक्सप्लोरर

तीसरे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम: टिम पेन

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने माना है कि उनकी कम अनुभवी टीम मैच दर मैच अपने प्रदर्शन में सुधार कर रही है.

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में आसान जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का मानना है उनकी कम अनुभवी टीम तीसरे टेस्ट मैच बेहतर प्रदर्शन करेगी. तीसरा टेस्ट मेलबर्न में बुधवार से शुरू होगा जबकि चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है.

पेन ने भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम उन पर हावी हो गए हैं. हमें महसूस हो रहा है कि हम हर टेस्ट के साथ बेहतर हो रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम हर मैच के साथ सुधार कर रहे हैं लेकिन हमें अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखने की जरूरत है. अगर अगले चार से पांच दिन हम ऐसा कर पाए तो फिर मुझे लगता है कि दबदबा बना सकते हैं.’’

कप्तान ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर जब आपकी टीम अनुभवहीन होती है और आप दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ पर्थ जैसी बड़ी जीत दर्ज करते हो तो खिलाड़ियों में थोड़ा आत्मविश्वास आता है और हम पर्थ की तुलना में मेलबर्न बेहतर अहसास के साथ आए हैं.’’

भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए तीन बदलाव करते हुए मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है जबकि ओपनर बल्लेबाजों मुरली विजय और लोकेश राहुल तथा तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है.

पेन ने कहा, ‘‘भारत के बदलावों से हमें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके सभी खिलाड़ियों को लेकर हम हफ्तों से योजना बना रहे हैं. हम उन सभी को लेकर तैयार हैं. वे क्या करते हैं यह उनका काम है और हमारा ध्यान अपने काम पर है.’’

पेन ने कहा कि टीम की कमान संभालने के बाद की सफर उनके लिए सीखने का दौर है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं काफी बदलाव नहीं लाया. मुझे टीम में जगह और यह जिम्मेदारी उस समय मिली जब मैं क्रिकेटर और व्यक्ति के रूप में काफी चीजों का सामना कर चुका था. मैं दोबारा दावेदारी में आने वाले अधिकांश खिलाड़ियों से अधिक उम्र का हूं इसलिए जीवन को लेकर मेरा अनुभव अधिक है. मैंने चीजों को ऐसे ही रखा है और अब तक इसने ठीक काम किया है. बदलाव की कोई जरूरत नहीं है.’’

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए पीटर हैंड्सकोंब की जगह मिशेल मार्श को टीम में शामिल किया है.

पेन ने कहा कि यह बदलाव गेंदबाजी को देखते हुए किया गया और इससे उनके चार गेंदबाजों के आक्रमण को मदद मिलेगी. उन्होंने साथ ही कहा कि सिडनी टेस्ट के लिए हैंड्सकोंब की टीम में वापसी हो सकती है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले साल एशेज के दौरान भी ऐसा किया था और यह फैसला मुख्य रूप से इस पर आधारित है कि काफी गर्मी होगी और गेंदबाजों को बड़ी भूमिका निभानी होगी. हमें लगता है कि मिचेल मार्श आकर बल्ले से अच्छी भूमिका निभा सकता है और हमारे गेंदबाजों का भी अच्छा सहयोग होगा.’’

पेन ने कहा, ‘‘पीटर को पता है कि हम कुछ चीजों में उनसे सुधार चाहते हैं. सिडनी में आम तौर पर स्पिन होती है, मुझे लगता है कि वह वहां वापसी कर सकता है क्योंकि स्पिन के खिलाफ वह हमारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है.’’

पिछले साल एशेज टेस्ट के लिए खराब रेटिंग मिलने के बाद एमसीजी की पिच पर इस बार घास छोड़ी गई है लेकिन पेन ने अपने कोच जस्टिन लैंगर के सुर में सुर मिलाए जिन्होंने सतर्क करते हुए कहा था कि इसे अधिक तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए.

पेन ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह एमसीजी पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे. उनका साथ ही मानना है कि पिच चाहे कैसी भी हो इस पर ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget