एक्सप्लोरर

Ind vs Aus, First Innings Score: 51 रन के अंदर टीम इंडिया ने गंवाए 6 विकेट, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

Adelaide Test first innings Score: टीम इंडिया दूसरे दिन के खेल का अंत होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाकर ठीक स्थिति में नज़र आ रही थी. लेकिन दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज कल के स्कोर को सिर्फ 11 रन आगे ही बढ़ा पाए.

IND Vs AUS, Adelaide Test Day 2: एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे बार्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की पहली पारी महज 244 रन पर सिमट गई. अपने पहले दिन के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 233 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम दूसरे दिन शुक्रवार को अपने खाते में 11 रन ही जोड़ पाई और बाकी के चार विकेट खो बैठी.

भारत ने दूसरे दिन के पहले ओवर में ही अश्विन का विकेट गंवा दिया. अश्विन अपने कल के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए और उन्होंने सिर्फ 15 रन की पारी खेली. पहले दिन के एक और नाबाद बल्लेबाज साहा अपने कल के स्कोर में एक रन भी इजाफा नहीं कर पाए और दिन के दूसरे ओवर में मिशेल स्टार्क ने उन्हें 9 रन पर आउट किया.

उमेश यादव (6) स्टार्क की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए. कमिंस ने बाउंसर डाल कर मोहम्मद शमी (0) को ट्रेविस हेड के हाथों कैच करा भारतीय पारी समाप्त कर दी.

सिर्फ कप्तान कोहली लगा पाए अर्धशतक

भारत ने अपने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 51 रन के अंदर ही गंवा दिए. कप्तान कोहली को छोड़ दें तो भारत के बाकी सभी बल्लेबाजों ने पहली पारी में निराश ही किया. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए. उन्होंने 180 गेंदों पर 74 रन बनाए. उनकी पारी में आठ चौके शामिल रहे.

कप्तान कोहली के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया. पुजारा ने 43 और रहाणे ने 41 रन की पारी खेलकर कोहली का साथ जरूर दिया.

टीम इंडिया को सबसे ज्यादा निराश ओपनर्स ने किया. पृथ्वी शॉ तो मैच के पहले ओवर में ही 0 के स्कोर पर पवेलियन वापस लौट गए थे. मयंक अग्रवाल भी 17 रन ही बना पाए. हनुमा विहारी की पारी भी 16 रन से आगे नहीं बढ़ पाई.

आस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने चार, कमिंस ने तीन विकेट लिए. जोश हेजलवुड, नाथन लॉयन के हिस्से एक-एक विकेट आया.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अच्छी खबर, वार्नर ने 'बॉक्सिंग डे टेस्ट' को लेकर किया यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget