एक्सप्लोरर

India vs Australia, Sydney Test: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा दूसरा सेशन, पुकोवस्की ने डेब्यू में ही जड़ी फिफ्टी

India vs Australia, Sydney Test: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में अच्छी शुरुआत की है. वार्नर के आउट होने के बाद लाबुशेन ने पुकोवस्की के साथ मिलकर मोर्चा संभाल रखा है.

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में टॉस जीतकर अच्छी शुरुआत की है. टी ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 93 रन बना लिए हैं. डेब्यू मैन विल पुकोवस्की 54 और मार्नस लाबुशेन 34 रनों पर खेल रहे हैं. पुकोवस्की डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले आस्ट्रेलिया के 92वें खिलाड़ी बन गए हैं.

भारतीय खिलाड़ियों द्वारा चार जीवनदान पाने वाले इस युवा खिलाड़ी ने अपनी 100 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए हैं जबकि लाबुशैन अब तक 78 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगा चुके हैं.

भारत ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर ही डेविड वार्नर (5) का विकेट गिरा दिया था. वार्नर का विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया. इसके बाद आठवें ओवर की पहली गेंद के बाद आई बारिश ने खेल में लम्बा व्यवधान डाला. पहले सत्र में सिर्फ 7.1 ओवर का खेल हो सका था, जिसमें आस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 27 रन बनाए थे. पुकोवस्की 14 और मार्नस लाबुशैन दो रनों पर नाबाद थे.

बारिश की वजह से हुई देरी

दूसरे सत्र का खेल निर्धारित समय पर नहीं शरू हो सका. मैदान गीला था. जब खेल शुरू हुआ तो पुकोवस्की और लाबुशैन ने सम्भलकर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की. इस दौरान हालांकि पुकोवस्की को चार जीवनदान मिले. उन्हें 22वें ओवर की अंतिम गेंद पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने जीवनदान दिया. पंत ने उनका कैच गिरा दिया.

इसके अलावा पंत ने सिराज द्वारा फेंके गए 25वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक बार फिर पुकोवस्की को जीवनदान दिया. यही नहीं, टी ब्रेक से पहले पुकोवस्की जब 42 पर खेल रहे थे तब वह रन आउट होने से बाल-बाल बचे. हालांकि इसका फायदा उठाते हुए पुकोवस्की ने भारत के डेब्यूमैन नवदीप सैनी के पहले ही ओवर में लगातार दो चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

बारिश के कारण जाया हुए समय की भरपाई के लिए इस मैच के शेड्यूल में कुछ बदलाव किया किया गया है. भारतीय समयानुसार आज एक बजे तक खेल होगा.

IND Vs AUS: भारतीय गेंदबाजों से डरे हुए हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने किया ऐसा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget