एक्सप्लोरर

IND Vs NZ 4th T-20 प्रीव्यू: बुमराह का फॉर्म कोहली के लिए चिंता की बात, हो सकते हैं दो बदलाव

भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज पहले ही 3-0 से अपने नाम कर चुकी है. भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज जीतकर इतिहास रचा है.

IND Vs NZ: भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेते हुए न्यूजीलैंड में इतिहास पहले ही रच दिया है. लेकिन विराट कोहली की टीम शुक्रवार को होने वाले चौथे टी-20 में लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. तीसरे टी-20 में भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे जबकि न्यूजीलैंड भी यही स्कोर बना सकी थी और मैच टाई रहा जिसके कारण मैच सुपर ओवर में गया. न्यूजीलैंड ने 18 रनों का लक्ष्य दिया और रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के मारते हुए टीम को न सिर्फ सीरीज पर कब्जा दिलाया बल्कि इतिहास भी रचा. यह भारत की कीवी जमीन पर पहली टी-20 सीरीज जीत है. भारतीय बल्लेबाजी ने तो तीनों मैचों में शानदार किया. तीसरे मैच में 27 रन बनाने वाले लोकेश राहुल ने शुरुआती दो मैचों में अर्धशतक जमाए थे और पहले मैच में श्रेयस अय्यर का बल्ला भी चला था. दूसरे मैच में भी वह असरदार रहे थे. गेंदबाजी चिंता का विषय चौथे ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय है. पहले और तीसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. तीसरे मैच में कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने अकेले मैच अपनी टीम के पक्ष में बना दिया था. मोहम्मद शमी ने हालांकि आखिरी ओवर में शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर करा दिया था. कप्तान कोहली की असल चिंता जसप्रीत बुमराह को लेकर होगी. चोट से वापसी कर टीम में लौटे बुमराह में वो पैनापन दिखाई नहीं दे रहा है जो पहले हुआ करता था. तीसरे मैच में भी उन्होंने चार ओवरों में 45 रन खर्च किए थे और जब कप्तान ने उन पर भरोसा करते हुए सुपर ओवर सौंपा तो वह 17 रन खा गए. इसी तरह युजवेंद्र चहल और शिवम दुबे भी गेंदबाजी में भारत की परेशानी बने हुए हैं. तीसरे मैच के बाद कोहली ने ऐसे संकेत दिए थे कि वह बाकी दो मैचों में बेंच को आजमा सकते हैं. उन्होंने खासकर वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी के नाम लिए थे. न्यूजीलैंड नहीं दिखा पा रही कमाल वहीं मेजबान टीम को देखा जाए तो कप्तान विलियम्सन को छोड़कर उसका कोई और बल्लेबाज जिम्मेदारी भरी पारी नहीं खेल पाया था. कप्तान ने हालांकि मैच के बाद कहा था कि टीम ने शुरुआती दो मैचों की अपेक्षा तीसरे मैच में अच्छा सुधार किया. लेकिन उसके लिए जरूरी है कि मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो बड़ी पारियां खेलें. भारत की तरह न्यूजीलैंड के लिए भी गेंदबाजी चिंता रही है. टिम साउदी का अनुभव भी काम नहीं आ रहा और न ही युवाओं का जोश. टीम में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. टीमें (संभावित) : भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर. न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलेजिन, कोलिन मुनरो, कोलिन डी ग्रांडहोम, टॉम ब्रूस, डार्ली मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget