एक्सप्लोरर

केएल राहुल और ऋषभ पंत की शतकीय पारी, इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 350 रन की जरूरत, जानिए लेटेस्ट अपडेट

अंतिम दिन इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 350 रन बनाने हैं जबकि भारतीय गेंदबाजों के सामने 10 विकेट लेने की चुनौती है. बेन डकेट 9 रन और जैक क्राउली 12 रन पर नाबाद हैं.

हेडिंग्ले में खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में 364 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य बनाने हैं. स्टम्प्स तक उसने बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिए थे.

अंतिम दिन इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 350 रन बनाने हैं जबकि भारतीय गेंदबाजों के सामने 10 विकेट लेने की चुनौती है. बेन डकेट 9 रन और जैक क्राउली 12 रन पर नाबाद हैं.

इससे पहले भारत की ओर से केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाए. राहुल ने 137 रन की संयमित पारी खेली, जिसमें 18 चौके शामिल थे. यह उनका नौवां टेस्ट शतक रहा. वहीं, ऋषभ पंत ने तेजतर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल थे. यह पंत का आठवां टेस्ट शतक है.

राहुल और पंत के बीच 195 रनों की अहम साझेदारी हुई. इससे पहले इन दोनों ने 2018 में ओवल टेस्ट के दौरान भी साझेदारी में शतक लगाए थे. पंत ने इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बनाए. वह विदेश में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर और कुल मिलाकर पांचवें बल्लेबाज बने हैं.

इतना ही नहीं, पंत टेस्ट इतिहास में ऐसे केवल दूसरे विकेटकीपर बने, जिन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाए हों. इससे पहले 2001 में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने यह कारनामा किया था. खास बात यह रही कि शतक के बाद पंत ने अपनी पारंपरिक हैंडस्प्रिंग की बजाय ब्रिटिश फुटबॉलर डेली अली का प्रसिद्ध सेलिब्रेशन स्टाइल अपनाया.

हालांकि पंत और राहुल के आउट होने के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई और अंतिम छह विकेट महज 31 रन के भीतर गिर गए.

इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर भारत की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 18 ओवर में 72 रन देकर तीन विकेट लिए। ब्राइडन कार्स ने भी 80 रन देकर तीन विकेट झटके.

तीसरे सत्र की शुरुआत में राहुल और करुण नायर ने मिलकर कुछ तेज रन बटोरे, लेकिन कार्स ने राहुल को बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया. इसके तुरंत बाद नायर ने वोक्स को सीधा कैच थमा दिया. इसके बाद जोश टंग ने शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को तेजी से पवेलियन भेज दिया.

अंततः प्रसिद्ध कृष्णा, शोएब बशीर की गेंद पर कैच आउट होकर भारत की पारी समाप्त हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Tammy Beaumont Retirement News: 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget