एक्सप्लोरर

INDvsWI: टी-20 मैच में हार के साथ खत्म हुआ भारत का वेस्टइंडीज दौरा

INDvsWI: टी-20 मैच में हार के साथ खत्म हुआ भारत का वेस्टइंडीज दौरा


नई दिल्ली/जमैका: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम ने 9 गेंद शेष रहते हुए इसे पूरा कर लिया.


 


इससे पहले टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के सामने यह लक्ष्य बौना साबित हुआ.


 


लगभग एक साल बाद टीम में वापसी करने वाले क्रिस गेल ने ईवन लुईस के साथ मिलकर वेस्टइंडीज को ठोस शुरुआत दिलाई लेकिन गेल सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे छो़ड़ पर ईवन लुईस ने मोर्चा संभाला और 62 गेंदों में 12 छक्के और 6 चौके के साथ 125 रनों की तूफानी पारी से वेस्टइंडीज को जीत तक पहुंचा दिया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्लन सैमुयल्स ने 29 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 36 रन बनाए.


 


वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के आगे कोई भी भारतीय गेंदबाज कारगर साबित नहीं हुआ. भारत की ओर से सिर्फ कुलदीप यादव को एक विकेट मिला. टी-20 में इस हार के साथ भारत भारत का ये कैरेबियाई दौरा सामाप्त हुआ. इससे पहले पांच मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम ने 3-1 से अपने नाम किया था.


 


इससे पहले टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. कप्तान विराट कोहली ने 22 गेंदों में 37 रनों की धुंआधार पारी खेली जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल है वहीं धवन ने 12 गेंद में 23 रन बनाकर रनआउट हो गए.


 


वेस्टइंडीज दौरे पर अपना पहला मैच खेल रहे युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत कैरेबियाई गेंदबाजों के सामने जुझते नजर आए. अपनी बल्लेबाजी के दौरान पंत 35 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 38 रन ही बना सके वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक ने तेजी से रन बटोरने की कोशिश की लेकिन लंबे शॉट खेलने के प्रयास में जेरॉम टेलर की गेंद पर बोल्ड हो गए. दिनेश कार्तिक ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल है.


 


पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन का रुख कर लिया. आखिर के ओवरों में रविंद्र जडेजा (13) और आर अश्विन (11) ने टीम के स्कोर को 190 रन तक पहुंचाया. वेस्टइंडीज की ओर से जेरॉम टेलर और केसरिक विलियम्स ने 2-2 विकेट अपने नाम किया जबकि मार्लन सैमुएल्स एक विकेट झटकने में कामयाब रहे थे. 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget