एक्सप्लोरर

ICC टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बारे में नहीं सोच रही टीम इंडिया, जानें उपकप्तान रहाणे ने ऐसा क्यों कहा

न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना चुकी है. इंडिया के पास अब फाइनल में पहुंचने का सबसे अच्छा मौका है. अगर टीम इंडिया इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने में कामयाब हो जाती है तो फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो जाएगी.

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में अगर टीम इंडिया 2-0 या फिर 2-1 से जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है तो उसके पास आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का मौका है. लेकिन टीम इंडिया के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे का कहना है कि अभी भारतीय खिलाड़ी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बारे में नहीं सोच रहे.

रहाणे का मानना है कि फिलहाल टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने में काफी वक्त है और उसके बारे में सोचने के बजाए टीम का फोकस इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर है. न्यूजीलैंड की टीम पहले ही जून में होने वाले फाइनल मुकाबले में जगह बना चुकी है. चूंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद्द कर चुकी है इसलिए इंडिया फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनने के लिए प्रबल दावेदार है.

इंग्लैंड को हलके में नहीं ले रही टीम इंडिया

इंग्लैंड हालांकि 1-0 से सीरीज जीतने में कामयाब होता है तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगा. रहाणे ने कहा, " हम इस वक्त सिर्फ सीरीज पर ही अपना ध्यान लगा रहे हैं और चेन्नई में खेले जाने वाले पहले मैच पर ही पूरा फोकस है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को तो अभी चार महीना बाकी है, न्यूजीलैंड की टीम ने बहुत ही अच्छा खेल दिखाया है और वो फाइनल खेलने के हकदार है."

कप्तान कोहली आस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम तीन टेस्ट में नहीं खेले थे और उनकी जगह रहाणे ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी और सीरीज 2-1 से जीती थी. भारतीय टीम अब कोहली की कप्तानी में शुक्रवार से इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. उन्होंने कहा, "आस्ट्रेलिया में जीत अब बीती बात है. हम वर्तमान में हैं. हम इंग्लैंड की टीम का सम्मान करते हैं जिसने श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती. हम कुछ भी हलके में नहीं ले रहे. हम अच्छी ब्रांड का क्रिकेट खेलना चाहते हैं."

IND vs ENG: इंग्लैंड के इन पांच खिलाड़ियों से पार पाना टीम इंडिया के लिए होगी कठिन चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री

वीडियोज

Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget