एक्सप्लोरर

Asia Cup 2018: एशिया कप में विराट नहीं होंगे कप्तान, रोहित संभालेंगे कमान

विराट कोहली को संयुक्त अरब अमीरात(युएई) में 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए आराम दिया गया है. विराट की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है जबकि उनके जोड़ीदार शिखर धवन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

विराट कोहली को संयुक्त अरब अमीरात(युएई) में 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए आराम दिया गया है. विराट की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है जबकि उनके जोड़ीदार शिखर धवन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. एशिया कप के लिए भारतीय टीम में युवा तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद को मौका दिया गया है. टीम इंडिया के कप्तान कोहली कमर की तकलीफ से जूझ रहे हैं और वो पिछले काफी समय से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें आराम दिया गया है. बल्लेबाज़ी: ओपनिंग का जिम्मा शिखर धवन और रोहित शर्मा के कंधों पर है. जबकि मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल, केदार जाधव, मनीष पांडे, अंबाती रायडू पर होगा. केदार जाधव और अंबाती रायडू एक बार फिर से टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं. यो-यो टेस्ट फेल होने की वजह से इनफॉर्म अंबाती रायडू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ बाहर हो गए थे. वहीं मिडिल ऑर्डर में मनीष पांडे की भी एक बार फिर वापसी हुई है. हाल ही में चार टीमों की वनडे सीरीज में वापसी करते हुए उन्होंने इंडिया बी के लिये चार मैचों में 306 रन बनाये थे. विकेट कीपिंग: विराट कोहली को भले ही आराम दिया गया हो लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी टीम के साथ बने हुए हैं. विकेटकीपिंग का जिम्मा धोनी के मजबूत कंधो पर होगा. वहीं उनके साथ रिज़र्व विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक को टीम के साथ रखा गया है. दिनेश कार्तिक ने हाल ही में शॉर्टर फॉर्मेट में शानदार फॉर्म दिखाई थी. ऑल-राउंडर: टीम इंडिया के स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या टीम में बने हुए हैं. उनके साथ ही केदार जाधव भी फिट होकर टीम में वापसी कर रहे हैं. तेज़ गेंदबाज़ी: गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह आक्रमण की अगुवाई करेंगे. इनके अलावा शार्दुल ठाकर एक बार फिर से तीसरे गेंदबाज़ की भूमिका में नज़र आएंगे. इनके अलावा टीम इंडिया में एक युवा गेंदबाज़ को मौका दिया गया है. अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियों में छाए खलील अहमद को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. राजस्थान के टोंक के इस 20 वर्षीय गेंदबाज़ ने हाल ही में चार देशों की सीरीज़ में अपनी गेंदों से सबको अपना कायल कर दिया था. बाएं हाथ के इस युवा को भी टीम इंडिया में अपना हुनर दिखाने का मौका दिया गया है. खलील ने अब तक कुल दो फर्स्ट-क्लास और 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने क्रमश: 2 और 28 विकेट चटकाए हैं. स्पिन: स्पिन अटैक का जिम्मा एक बार फिर से कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल और अक्षर पटेल पर है. इन तीनों ही गेंदबाज़ों ने पिछले कई सीरीज़ में अपनी गेंदबाजडी से विरोधी खेमों को पस्त किया है. एशिया कप कब से: संयुक्त अरब अमीरात में 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत की टक्कर पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश जैसी टीमों के साथ होगी. भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दो और फाइनल में पहुंचने पर तीन बार भी हो सकता है. टीम इंडिया का टूर्नामेंट का पहला मैच 17 सितंबर को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget