एक्सप्लोरर

एशिया कप के फाइनल में पहुंचे भारत और पाकिस्तान, कल खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

Emerging Asia Cup 2023: रविवार, 23 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा.

Emerging Asia Cup 2023 Final: 30 अगस्त से एशियाई क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होगा. 2023 एशिया कप में 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. 2023 एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा. इससे पहले श्रीलंका में 2023 इमर्जिंग एशिया कप के मुकाबले खेले जा रहे हैं. यह टूर्नामेंट भी अपने अंतिम पड़ाव में है. 

2023 इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए की टीमों ने प्रवेश किया है. दोनों टीमों ने अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की. अब दोनों टीमें कल यानी संडे 23 जुलाई को खिताबी मैच खेलेंगी. 

पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान-ए ने श्रीलंका-ए को हराया

2023 इमर्जिंग एशिया कप का पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान-ए की टीम ने आसानी से जीत दर्ज की. पाकिस्तान-ए ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 322 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 45.4 ओवर में सिर्फ 262 रन ही बना सकी. पाकिस्तान-ए के लिए उमैर यूसुफ ने 88 और कप्तान मोहम्मद हारिस ने 52 रनों की पारी खेली. वहीं श्रीलंका-ए के लिए अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 97 रन बनाए. 

दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया-ए ने बांग्लादेश-ए को हराया

2023 इमर्जिंग एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लो स्कोरिंग रहा. इंडिया-ए की टीम पहले खेलने के बाद 49.1 ओवर में सिर्फ 211 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद बांग्लादेश-ए की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 70 रन बना लिए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और अंत में 51 रनों से मैच जीत लिया. इंडिया-ए के लिए निशांत संधू ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. 

फाइनल मुकाबले की फुल डिटेल्स 

अब भारत और पाकिस्तान के बीच इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच भारत के समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. भारत ए और पाकिस्तान ए बीच होने वाले मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर लाइव देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli: 55 महीने बाद विराट कोहली ने विदेशी धरती पर लगाया शतक, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे और ब्रैडमैन की बराबरी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget