एक्सप्लोरर

IND-A vs NZ-A: टीम इंडिया ने 106 रनों से जीता तीसरा वनडे, सैमसन-शार्दुल और राज बावा चमके; न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ

India A vs New Zealand A: सैमसन की कप्तानी पारी और शार्दुल ठाकुर की तूफानी फिफ्टी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 284 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 178 रनों पर ढेर हो गई.

India A vs New Zealand A: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे अनऑफिशियल वनडे में इंडिया-ए ने न्यूजीलैंड-ए को 106 रनों से हरा दिया. सैमसन की कप्तानी पारी और शार्दुल ठाकुर की तूफानी फिफ्टी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 284 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 178 रनों पर ढेर हो गई.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंडिया-ए की टीम को अभिमन्यू ईश्वरन और राहुल त्रिपाठी ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े. शानदार बल्लेबाजी कर रहे अभिमन्यू ईश्वरन 35 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके निकले. वहीं राहुल ने 25 गेंदों में दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए. 

इसके बाद कप्तान संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई. तिलक ने 62 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की बदौलत 50 रन बनाए. वहीं सैसमन 68 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए. उनके बल्ले से एक चौका और दो छक्के निकले. इसके बाद केएस भारत (09) और राज बावा (04) सस्ते में आउट हुए. हालांकि, रिषी धवन ने 34 रनों की उपयोगी पारी खेली.

इस बीच शार्दुल ठाकुर कीवी गेंदबाजों पर टूट पड़े. शार्दुल ने 33 गेंदों में चार चौकों औऱ तीन छक्कों की बदौलत 51 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस तरह टीम इंडिया ने 49.3 ओवर में 284 रन बना लिए. 

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम को उसके ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई. चैड बोवेस (20) ने डेन क्लेवर के साथ 52 रन जोड़े. हालांकि, इसके बाद नियमति अंतराल पर विकेट गिरते रहे. इस बीच रचिन रवींद्र (02), मार्क चैपमैन (11), रॉबर्ट ओडोनेल (06) और कप्तान टॉम ब्रूस (10) सस्ते में आउट हो गए. 

हालांकि, क्लेवर एक छोर पर डटे रहे. उन्होंने 89 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 83 रनों की शानदार पारी खेली. सात नंबर के बल्लेबाज मिशेल रिपन (29) ने उनका अच्छा साथ दिया, लेकिन दोनों सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके. 38.3 ओवर में न्यूजीलैंड-ए की पूरी टीम महज़ 178 रनों पर ऑल आउट हो गई और इंडिया-ए ने 106 रनों से तीसरा वनडे भी जीत लिया. 

यह भी पढ़ें : 

VIDEO: पहली बार अपने ससुराल वालों से मिलकर इमोशनल हुए Hardik Pandya, शेयर किया वीडियो

Pakistan के पास नहीं है Hardik Pandya जैसा फिनिशर, शाहिद अफरीदी ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब की धमाकेदार जीत, मुंबई की चौथी हार, बेकार गया डिकॉक का शतक; प्रभसिमरन-अय्यर ने रचा इतिहास
पंजाब की धमाकेदार जीत, मुंबई की चौथी हार, बेकार गया डिकॉक का शतक; प्रभसिमरन-अय्यर ने रचा इतिहास
MI vs PBKS Highlights: बुमराह-हार्दिक का फ्लॉप शो, पंजाब ने मुंबई को रौंदा; डिकॉक के शतक पर भारी पड़े प्रभसिमरन-अय्यर
बुमराह-हार्दिक का फ्लॉप शो, पंजाब ने मुंबई को रौंदा; डिकॉक के शतक पर भारी पड़े प्रभसिमरन-अय्यर
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
5 साल बाद ओपनिंग करने उतरे क्विंटन डिकॉक, 53 गेंद में जड़ दिया शतक; अकेले MI के लिए पलटी बाजी
5 साल बाद ओपनिंग करने उतरे क्विंटन डिकॉक, 53 गेंद में जड़ दिया शतक; अकेले MI के लिए पलटी बाजी

वीडियोज

US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA
Women Reservation Bill: Amit Shah पर Priyanka Gandhi का तीखा वार | Congress
Women’s Reservation Bill पर मोदी सरकार के सामने ये हैं 5 बड़ी चुनौतियां? Chitra Tripathi | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Sock Odor Removal: मोजे की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा? इस आसान ट्रिक से पूरी तरह मिल जाएगी निजात
मोजे की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा? इस आसान ट्रिक से पूरी तरह मिल जाएगी निजात
Embed widget