एक्सप्लोरर

IND vs WI: टीम इंडिया के इन दो युवा बल्लेबाजों से गेंदबाजी करवाना चाहते हैं कोच, बताया क्या है कारण

India vs Westindies: भारतीय टीम के बॉलिंग कोच ने तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को लेकर प्रतिक्रिया दी है. वे इन दोनों को गेंदबाजी करते हुए देखना चाहते हैं.

India vs Westindies T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. इसका चौथा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इससे पहले खेले गए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है. यशस्वी जायसवाल को सिर्फ एक टी20 मैच में खेलने का मौका मिला. टीम इंडिया के बॉलिंग कोच पारस म्हाब्रे ने एक दिलचस्प बयान दिया है. वे तिलक और यशस्वी को गेंदबाजी करते हुए भी देखना चाहते हैं.

पारस ने इन दोनों ही खिलाड़ियों की तारीफ की है. इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक उन्होंने कहा, ''मैंने यशस्वी और तिलक को अंडर-19 से देखा है. वे दोनों ही अच्छी गेंदबाजी की भी क्षमता रखते हैं. वे इस पर काम भी कर सकते हैं. अगर आपके पास ऐसा विकल्प भी मौजूद है तो यह अच्छा है. मुझे उम्मीद है कि हम इन्हें जल्द ही गेंदबाजी करते हुए देखेंगे. हम इस पर काम कर रहे हैं. लेकिन इसमें समय लगेगा. हम कम से कम एक ओवर की गेंदबाजी जरूर देख पाएंगे.''

गौरतलब है कि तिलक ने भारत के लिए अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने 3 टी20 मैचों में 139 रन बनाए हैं. इस दौरान एक अर्धशतक लगाया है. तिलक ने लिस्ट ए के 25 मैचों में 1236 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में वे 5 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने लिस्ट ए में 8 विकेट भी झटके हैं. तिलक फर्स्ट क्लास मैचों में 523 रन बना चुके हैं. इसमें 3 विकेट हासिल किए हैं.

यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 2 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें 266 रन बनाए हैं. उन्होंने एक टी20 मैच भी खेला है. यशस्वी लिस्ट ए के 32 मैचों में 1511 रन बना चुके हैं. उन्होंने इसमें 7 विकेट झटके हैं. वे फर्स्ट क्लास मैचों में 2111 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023: एशिया कप में विराट कोहली कर सकते बड़ा कारनामा, इस मामले में बन सकते पहले भारतीय खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget