एक्सप्लोरर

IND vs SL: श्रीलंका के भारत दौरे का शेड्यूल जारी, जानें कहां खेले जाएंगे मुकाबले

Sri Lanka Tour Of India: श्रीलंका की क्रिकेट टीम जनवरी 2023 में भारत का दौरा करेगी. इस दौरान वह तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.

India vs Sri Lanka T20/ODI Series Venues: श्रीलंका की क्रिेकेट टीम अगले साल भारत दौरे पर तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. दोनों देशों के बीच यह सीरीज जनवरी 2023 में खेली जाएगी. श्रृंखला का आगाज टी20 सीरीज से होगा. दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए वेन्यू की घोषणा कर दी गई है. श्रीलंका की टीम आज तक भारतीय सरजमीं पर टी20 सीरीज जीतने में नाकाम रही है. भारत की धरती पर टी20 सीरीज में श्रीलंका का बेस्ट प्रदर्शन साल 2009 में रहा था. तब श्रीलंकाई टीम ने 2 मैचों की सीरीज में 1-1 से बरबरी की थी. उसके बाद से उसे हर बार भारत दौरे पर मुंह की खानी पड़ी है. कुछ ऐसा ही हाल उसका वनडे सीरीज में भी रहा है. 

भारत-श्रीलंका टी20/वनडे शेड्यूल

श्रीलंका अपने भारत दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से करेगा. टी20 श्रृंखला का पहला मैच 3 जनवरी को मुंबई में, दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे में जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद दोनों देशों के एकदिवसीय सीरीज का आयोजन होगा. वनडे सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी को गुवाहाटी, दूसरे मैच 12 जनवरी को कोलकाता जबकि तीसरा और अंतिम वनडे 15 जनवरी को तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा. 

भारत श्रीलंका हेड टू हेड

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम श्रीलंका पर भारी पड़ी है. दोनों देशों के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं. जिनमें भारत ने 17 और श्रीलंका ने 8 मैच जीते हैं. इस दौरान एक मैच का परिणाम नहीं निकला. एकदिवसीय मैचों में भी श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है. अब तक दोनों देशों के बीच 162 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं जिनमें टीम इंडिया ने 93 और श्रीलंका ने 57 मैच जीते हैं. इस दरम्यान एक मैच टाई रहा जबकि 11 मुकाबलों का परिणाम नहीं निकला. 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट-वनडे सीरीज के लिए वेन्यू का ऐलान, इन शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

IND vs NZ: जनवरी में वनडे और टी20 सीरीज खेलने भारत आएगी न्यूजीलैंड, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget