एक्सप्लोरर

IND vs SA Test Stats: सचिन ने बनाए सबसे ज्यादा रन, कुंबले विकेट लेने में टॉप पर; भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट इतिहास के 10 बड़े आंकड़े

IND vs SA Centurion Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 43वां टेस्ट मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाना है. आज से शुरू हो रहे इस मुकाबले से पहले जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड टेस्ट के बड़े रिकॉर्ड्स..

IND vs SA Test Records: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने हो रही हैं. इन दोनों टीमों का टेस्ट इतिहास महज 31 साल पुराना ही है. साल 1992 में इनके बीच पहली बार टेस्ट मुकाबला खेला गया. अब तक यह टीमें टेस्ट क्रिकेट में 42 बार आमने-सामने हुई हैं. यहां भारतीय टीम ने 15 और दक्षिण अफ्रीका ने 17 मुकाबले जीते हैं. दोनों के बीच 10 मैच ड्रॉ भी रहे हैं. दोनों टीमों के हेड टू हेड टेस्ट इतिहास के बड़े रिकॉर्ड्स क्या हैं, जानिए...

1. सर्वोच्च टीम स्कोर: फरवरी 2010 में ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले की दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट खोकर 643 रन जड़ते हुए पारी घोषित की.

2. निम्नतम टीम स्कोर: दिसंबर 1996 के डरबन टेस्ट की चौथी पारी में भारतीय टीम महज 66 रन पर ढेर हो गई.

3. सबसे बड़ी जीत: यहां भी टीम इंडिया का नाम ही टॉप पर है. अक्टूबर 2019 के रांची टेस्ट में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रन से मात दी.

4. सबसे छोटी जीत: फरवरी 2000 में खेले गए वानखेड़े टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 4 विकेट से शिकस्त दी.

5. सबसे ज्यादा रन: सचिन तेंदुलकर ने भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैचों में 1741 रन जड़े. उनके खाते में दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस (1734) से 7 रन ज्यादा हैं.

6. सबसे बड़ी पारी: यहां वीरेंद्र सहवाग नंबर-1 हैं. उन्होंने मार्च 2008 के चेन्नई टेस्ट में 319 रन की पारी खेली थी.

7. सबसे ज्यादा शतक: सचिन और जैक्स कालिस के बीच यहां टाई है. दोनों ही दिग्गजों ने 7-7 शतक जमाए हैं.

8. सबसे ज्यादा विकेट: भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैचों में अनिल कुंबले ने 84 विकेट लिए हैं. उनके खाते में दूसरे नंबर पर काबिज डेल स्टेन (65) से 19 विकेट ज्यादा हैं.

9. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी पारी: दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनल्ड ने दिसंबर 1992 के गकेबेरहा टेस्ट में 139 रन देकर 12 विकेट निकाले थे. आर अश्विन भी नवंबर 2015 में नागपुर टेस्ट में 98 रन खर्च कर 12 विकेट चटका चुके हैं.

10. सबसे बड़ी साझेदारी: रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने विशाखापट्टनम टेस्ट (अक्टूबर 2019) में पहले विकेट के लिए 317 रन की लाजवाब साझेदारी की थी.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA Weather Report: भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट का मज़ा खराब करेगा मौसम! सेंचुरियन में ऐसी है पांच दिन की वेदर रिपोर्ट

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 3 साल बाद दिग्गज की वापसी
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget