एक्सप्लोरर

IND vs SA: भारत की तेज गेंदबाजी को लेकर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को तिरुवनंतपुरम में पहला टी20 मैच खेला जाएगा. इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने भारत की तेज गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Temba Bavuma Press Conference: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले कहा कि उनकी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती पारी के शुरुआती ओवरों में स्विंग होती तेज गेंदों का सामना करने की होगी. बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करने के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीतने पर भारतीय टीम की तारीफ भी की. 

ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह सीरीज दोनों देशों के लिए काफी अहम है. बावुमा ने सीरीज की शुरुआत की पूर्व संध्या पर कहा, (भारत में) नयी गेंद के गेंदबाजों का सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा. वे गेंद को काफी अधिक स्विंग करते हैं. हम दक्षिण अफ्रीका में जिन परिस्थितियों के आदी है यहां भारतीय गेंदबाज उससे ज्यादा गेंद को स्विंग कराते हैं.

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके. तीसरे टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने सात ओवर में 79 रन लुटाये. इस सीरीज में आखिरी ओवरों के विशेषज्ञ हर्षल पटेल बुरी से तरह से विफल रहे.

बावुमा ने कहा, हमे यहां सफल होने के लिए शुरुआती ओवरों में विकेट गंवाने से बचना होगा. भुवनेश्वर और बुमराह जैसे गेंदबाज नयी गेंद से हमेशा मुश्किल चुनौती पेश करेंगे. 

इस सीरीज के भुवनेश्वर को विश्राम दिया गया है. ऐसे में तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी बुमराह, उमेश यादव, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह पर होगी.  विराट कोहली के लय में आने और रोहित शर्मा की तेज शुरुआत से भारतीय बल्लेबाजी मजबूत दिख रही है. 

बावुमा ने कहा, रोहित और विराट बड़े नाम हैं. उनके साथ भी टीम में कई और अच्छे खिलाड़ी हैं. आप देख चुके है कि उन्होंने कैसे अपने प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने कहा, हम भारत के खिलाफ खुलकर खेलेंगे. हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. आप उन लोगों से टीम में काफी आत्मविश्वास और ‘एक्स-फैक्टर’ लाने की उम्मीद करते हैं. 

बावुमा ने पांच मैचों की पिछली सीरीज के 2-2 से बराबरी रहने का जिक्र करते हुए कहा, पिछली बार जब हम यहां थे तो हमने चुनौतियों का बहुत अच्छा जवाब दिया था. हम उम्मीद करते हैं कि यह एक प्रतिस्पर्धी और अच्छी सीरीज होगी. विश्व कप से पहले यह आखिरी सीरीज है. ऐसे में हम टीम की खामियों को दूर करने की कोशिश करेंगे. 

यह भी पढ़ें-

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकती है टेस्ट सीरीज, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया यह खास ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget