एक्सप्लोरर

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पर भारी हैं अकेले रोहित और विराट

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज़ से पहले जानिए ये दिलचस्प आंकड़ा.

विश्वकप के लंबे सफर के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ रवाना हो गई लेकिन इसके बाद अब भारतीय टीम घरेलू मैदान पर उतरने के लिए तैयार है. आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का आगाज़ होने जा रहा है. लेकिन उससे पहले हम आपको एक ऐसे दिलचस्प आंकड़े के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होगा. आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के 11-11 खिलाड़ियों की टक्कर है. लेकिन रनों का ये आंकड़ा जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसके हिसाब से तो भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 नहीं बल्कि सिर्फ 2 खिलाड़ियों के साथ ही उतर जाना चाहिए. टी20 क्रिकेट में विराट और रोहित ने अकेले बनाए हैं पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम से अधिक रन: विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 2369 रन बनाए हैं, जबकि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 2422 रन बनाए हैं. इन दोनों के कुल मिलाकर टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 4791 रन बनाए हैं. लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि मौजूदा भारत पर आई दक्षिण अफ्रीका टीम के सभी खिलाड़ियों के रन मिलाकर भी रोहित और विराट के रनों से लगभग 1600 रन कम हैं. मौजूदा भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम के कुल मिलाकर 3174 रन हैं. जिसमें से दक्षिण अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डी कॉक ने 887 रन बनाए हैं, डेविड मिलर के इसमें से सबसे अधिक 1291 रन हैं. रासी वान डर डुसैन के कुल 253 रन हैं. इसके अलावा रीज़ा हैंड्रिक्स ने मिलर और डीकॉक के बाद सबसे अधिक 559 रन बनाए हैं. पूरी टीम के 3174 रनों में से 2990 रन मिलर, डीकॉक, हैंड्रिक्स और डुसैन ने बनाए हैं. लेकिन अब देखना ये होगा कि टी20 सीरीज़ में किस तरह से दक्षिण अफ्रीकी टीम मिलकर भारत के मजबूत बल्लेबाज़ी लाइनअप को संभालेगी. टीम: भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रूणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, खलील अहमद, दीपक चहर और नवदीप सैनी. दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डर डुसैन, टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, बजरेन फॉट्यूइन, बेयुरान हेड्रिक्स, रीज हैड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वायन प्रीटोरियस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget