एक्सप्लोरर

IND vs SA: पंत पर भड़के कई दिग्गज, गौतम गंभीर बोले- पुजारा और रहाणे की मेहनत पर फेर दिया पानी

Team India: भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच खेला जा रहा दूसरा मुकाबला टीम इंडिया की पकड़ से बाहर होता जा रहा है. इसी को लेकर कई दिग्गजों ने राय जाहिर की है.

IND vs SA Test Series: भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है और भारतीय टीम के लिए वापसी काफी मुश्किल हो गई है. दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारतीय टीम को संभाला, लेकिन मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बार फिर जल्दबाजी कर अपना विकेट गंवा बैठे. बार-बार एक ही गलती करने को लेकर कई दिग्गज उन पर भड़क गए हैं.

पंत को गौतम गंभीर ने लगाई फटकार

पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को खराब शॉट खेलकर आउट होने पर कड़ी फटकार लगाई है. एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत के दौरान गंभीर ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने अच्छी बल्लेबाजी कर भारत की वापसी कराई थी, लेकिन पंत ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. गंभीर ने कहा कि पंत को यह समझने की जरूरत है कि टेस्ट क्रिकेट दबाव से निपटने के बारे में होता है. जिस तरह पंत आउट हुए उसे बहादुरी नहीं कहा जा सकता. 

IND vs SA 2nd Test: Aakash Chopra ने बताया ऐसा होगा चौथे दिन का खेल, करीबी मुकाबले में इस टीम को मिलेगी जीत

यह बोले दिनेश कार्तिक 

दिनेश कार्तिक ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है. कार्तिक ने कहा कि वैसे पंत काफी चतुराई के साथ बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने गलती की. कार्तिक के मुताबिक ऋषभ पंत ने पहले कई बार अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई, लेकिन अब उन्हें अपने दायरे में रहकर इस तरह के शॉट खेलने चाहिए. अगर वे ऐसा करेंगे तो निश्चित रूप से आगे उन्हें सफलता मिलेगी. 

IPL 2022: क्या KL Rahul होंगे लखनऊ के कप्तान? टीम के मालिक ने किया ये इशारा

पंत के प्रदर्शन से फैंस भी निराश 

ऋषभ पंत के प्रदर्शन से उनके फैंस भी काफी निराश नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए वे अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मुकाबले की दूसरी पारी में ऋषभ पंत बिना खाता खोले आउट हो गए, जिसकी वजह से टीम संकट में फंस गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
T20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम? वैभव तोड़ेंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
T20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम? वैभव तोड़ेंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget