एक्सप्लोरर

Amit Shah Srinagar Visit: अचानक श्रीनगर पहुंचे अमित शाह, कई समुदायों से की बातचीत, मोहम्मद अकबर बोले- हम पर किया एहसान

Amit shah Visit Srinagar: श्रीनगर दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह ने गुज्जर बकरवाल, पहाड़ी और सिख प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की. इन लोगों ने एसटी कैटेगरी में शामिल करने के लिए गृह मंत्री को धन्यवाद कहा.

Amit Shah Srinagar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार (16 मई) को दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे. इस दौरान वह सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं. गृह मंत्री श्रीनगर के एक होटल पहुंचे, जहां उनका जम्मू-कश्मीर में शेष दो चरणों के चुनाव से पहले स्थानीय बीजेपी नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है.

'यह दौरा राजनीतिक नहीं'

बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने कहा कि शाह का कश्मीर दौरा राजनीतिक नहीं है. इससे पहले दिन में, पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा था, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री कश्मीर आ रहे हैं, लेकिन यह दौरा राजनीतिक नहीं है. लोकसभा चुनाव चल रहा है और 13 मई को हुआ मतदान केंद्र सरकार की नीतियों की एक बड़ी सफलता है, जिसमें अनुच्छेद 370 को निरस्त करना भी शामिल है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि गृह मंत्री मतदान फीसदी बढ़ाने और शांति का माहौल बनाने के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपायों की समीक्षा करने आ रहे हैं. ये राजनीतिक दौरा नहीं है, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता उनसे मिलेंगे और पार्टी के संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करेंगे.’’

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा

यह पूछे जाने पर कि क्या जमात-ए-इस्लामी का प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री से मिलेगा? इस सवाल के जवाब में सुनील शर्मा ने कहा कि ऐसी कोई बैठक निर्धारित नहीं है. गृह मंत्री अमित शाह को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की ओर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दिए जाने की संभावना है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा होगी, जो 29 जून को शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगी.

एसटी कैटेगरी में शामिल करने के लिए दिया धन्यवाद

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले एक समुदाय के प्रतिनिधि ने कहा, "आज हम केवल उन्हें (अमित शाह को) एसटी कैटेगरी में शामिल करने के लिए धन्यवाद देने के लिए यहां आए हैं... गुज्जर, सिख और पहाड़ी प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आए हैं... हम एक परिवार की तरह मिले... जो भी हो गृह मंत्री या बीजेपी जो वादा करती है, वह 100 फीसदी पूरा होता है. सबका साथ, सबका विकास वास्तव में हुआ है."

'गृह मंत्री ने हम पर एहसान किया'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुज्जर बकरवाल, पहाड़ी और सिख प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की. पहाड़ी समुदाय के एक प्रतिनिधि मोहम्मद अकबर खान ने कहा, "उन्होंने (बीजेपी) हमें एसटी श्रेणी में शामिल किया और हम पर एहसान किया और बदले में हम भी उन पर एहसान करेंगे. पहाड़ी लोगों के लिए जो कुछ भी आता था, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी खाती थी. सिख, पहाड़ी, गुज्जर और कश्मीरी समुदाय (अमित शाह) से मिलने आए हैं."

(न्यूज एजेंसी इनपुट)

ये भी पढ़ें : Swati Maliwal Case: छेड़खानी के आरोपों से विभव कुमार के खिलाफ FIR तक, स्वाति मालीवाल केस की पूरी टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget