एक्सप्लोरर

Exclusive: नीतीश कुमार के मन में फिर कुछ चल रहा? तेजस्वी यादव के बाद अब मुकेश सहनी ने किया बड़ा इशारा

Mukesh Sahani: तेजस्वी यादव के साथ मुकेश सहनी गुरुवार को सारण के अमनौर में आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. यहीं एबीपी न्यूज़ से उन्होंने बातचीत की.

Mukesh Sahani: बिहार सरकार (Bihar Government) के पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने गुरुवार (16 मई) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बड़ा बयान दिया है. एक तरफ उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला बोला तो वहीं दूसरी ओर यह भी बताया कि कैसे सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एनडीए (NDA) में असहज महसूस कर रहे हैं.

दरअसल, तेजस्वी यादव के साथ मुकेश सहनी गुरुवार को सारण के अमनौर में आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. रैली थी. यहीं उन्होंने कहा कि सच्चाई है कि नीतीश कुमार एनडीए में सहज नहीं हैं. नीतीश कुमार को बीजेपी टारगेट कर रही है. नीतीश कुमार से पीएम मोदी पुराना बदला ले रहे हैं.

'लोकसभा चुनाव के बाद सीएम नीतीश लेंगे निर्णय'

पटना में हुए रोड शो को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के हाथ में पीएम मोदी ने कमल का फूल पकड़ा दिया और खुद स्टूल पर खड़े थे. नीतीश कुमार को नीचे खड़ा कर दिया. तेजस्वी यादव ठीक कह रहे हैं कि नीतीश कुमार का शरीर एनडीए में है, मन महागठबंधन में है. मुकेश सहनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार फिर निर्णय लेंगे और हम लोगों को आशीर्वाद देंगे.

तेजस्वी यादव ने क्या बयान दिया है?

बता दें कि तेजस्वी यादव ने भी यह बयान दिया है कि नीतीश का शरीर एनडीए के साथ है लेकिन मन हमारे साथ है. नीतीश एनडीए में खुश नहीं हैं. नीतीश चाचा का आशीर्वाद मेरे साथ है. उनके बयान के बाद अब मुकेश सहनी ने भी बड़ा इशारा कर दिया है. दोनों नेताओं के बयान से सियासी गलियारे में सीएम नीतीश कुमार को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि कहीं उनके मन में फिर से तो कुछ नहीं चल रहा है? क्योंकि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है.

वहीं मुकेश सहनी ने कहा कि सारण में जनता बदलाव का मन बना चुकी है. रैली में देखिए कितनी भीड़ है. युवा शक्ति हमारे साथ है. जनता के बीच राजीव प्रताप रूडी नहीं रहते हैं. जनता से रूडी हाथ नहीं मिलाते हैं.

उधर पीएम मोदी पर हमला करते हुए सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव में मुद्दों की बात नहीं कर रहे. जो वादे किए वह पूरा नहीं किया. मंदिर-मस्जिद हिंदू-मुस्लिम की बात कर रहे हैं. अनाप-शनाप बातें बोल रहे हैं.

पांचवें चरण में 20 मई को सारण में वोटिंग है. यह सबसे हॉट सीट है. एनडीए से बीजेपी राजीव प्रताप रूडी प्रत्याशी हैं. वहीं महागठबंधन से रोहिणी आचार्य आरजेडी की प्रत्याशी हैं. इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें- बिहार में 5वें चरण के चुनाव में 4 सीटों पर नए 'योद्धा' पुराने को देंगे टक्कर, दांव पर इन हस्तियों की किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget