एक्सप्लोरर

IND vs SA 4th T20: क्या आज आवेश की जगह उमरान या अर्शदीप को मिल सकता है मौका? आकाश चोपड़ा ने दिया यह जवाब

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के पिछले तीन मैचों में आवेश खान को एक भी विकेट हासिल नहीं हो पाया है.

IND vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक भारतीय टीम (Team India) ने अपनी प्लेइंग इलेवन (Playing Eleven) में कोई बदलाव नहीं किया है. तीनों मैचों में भारतीय टीम ने एक जैसी टीम उतारी है. हालांकि आज (17 जून) होने वाले चौथे टी20 में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आवेश खान (Avesh Khan) की जगह उमरान मलिक (Umran Malik) या अर्शदीप (Arshdeep) को मौका मिल सकता है. ऐसा इसलिये हैं क्योंकि इस सीरीज के तीनों मुकाबलों में आवेश खान को एक भी विकेट हाथ नहीं लगा है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस पॉइंट पर अपनी राय रखी है.

अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा कहते हैं, 'आवेश खान को अब तक सीरीज में एक भी विकेट नहीं मिला है तो यहां बदलाव किया जा सकता है. यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि उनकी जगह उमरान या अर्शदीप में से किसे मौका मिलेगा. वैसे टीम इंडिया यह बदलाव नहीं भी करती है तो भी कोई समस्या नहीं है.'

भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में आवेश खान एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्हें कोई विकेट नहीं मिला है. उन्होंने 3 मैचों में 11 ओवर किये हैं और 7.90 की इकोनॉमी रेट से 87 रन लुटाए. आवेश खान की तुलना में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल 6-6 विकेट चटका चुके हैं. वहीं स्पिनर युजवेंद्र चहल के हिस्से 4 और अक्षर पटेल के हिस्से 2 विकेट आए हैं.

उमरान और अर्शदीप को है डेब्यू का इंतजार
IPL 2022 में अगर किसी गेंदबाज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है तो वह उमरान मलिक हैं. उनकी स्पीड ने सबका ध्यान खींचा था. वह लगातार 150 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं. इसके साथ ही वह बीच के ओवरों में विकेट निकालने में भी खासे सफल रहे हैं. IPL 2022 में वह चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उधर, अर्शदीप ने IPL के इस पूरे सीजन में डेथ ओवर्स में लाजवाब गेंदबाजी की थी. डेथ ओवरों में उनकी गेंदों पर रन बनाना बेहद मुश्किल रहा है. फिलहाल ये दोनों गेंदबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें..

IND vs SA Dream11 Prediction: चौथे मैच में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, ड्रीम-11 में ये दिला सकते हैं सबसे ज्यादा पॉइंट्स  

Hardik Pandya: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद खत्म होने वाला था करियर, कैसे बने टीम इंडिया के कप्तान; जानें पूरा सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget