एक्सप्लोरर

IND vs SA 3rd ODI: कप्तान के तौर पर फ्लॉप रहे केएल राहुल, खुद के नाम किया यह अनचाहा रिकॉर्ड

IND vs SA: केएल राहुल की कप्तानी के शुरुआती तीनों वनडे मैचों में टीम इंडिया को हार मिली. ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड हासिल करने वाले वह पहले कप्तान हैं.

IND vs SA ODI Series: विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने और फिर रोहित शर्मा के अनफिट होने के चलते केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. पहली बार वे वनडे मैचों में कप्तानी कर रहे थे. उम्मीद थी कि यह युवा कप्तान इस सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिलाकर भविष्य में टीम की कमान संभालने के लिए खुद का दावा ठोकेगा लेकिन ऐसा हो न सका.

केएल राहुल की कप्तानी में भारत को तीनों वनडे मैच गंवाने पड़े. टीम इंडिया इस पूरी सीरीज में प्रोटियाज के आगे कहीं नही ठहरी. दक्षिण अफ्रीका ने बड़ी आसानी से टीम इंडिया का क्लीन स्वीप कर दिया. वनडे सीरीज के इस नतीजे ने केएल राहुल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी कर दिया. वे पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान शुरुआती तीनों वनडे मैच गंवा दिए.

केएल राहुल से पहले चार ऐसे भारतीय कप्तान हुए हैं जिन्होंने कप्तानी मिलने के बाद अपने शुरुआती 2 वनडे मैच गंवाए थे. अजीत वाडेकर, दिलीप वेंगसरकर, के श्रीकांत और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बतौर कप्तान अपने पहले 2 वनडे मैचों में हार झेली थी.

Jay Shah on IPL 2022: IPL की शुरुआत मार्च में तय, भारत में होंगे मैच या नहीं? इस पर मेगा ऑक्शन से पहले आएगा फैसला

तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका की जीत से बने ये तीन खास रिकॉर्ड

1. केपटाउन वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को महज 4 रन से मात दी. प्रोटियाज की भारतीय टीम के खिलाफ यह अब तक की सबसे छोटी जीत है. इससे पहले साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को नागपुर वनडे में 5 रन से हराया था.

IPL 2022: इस साल नहीं दिखेंगे ये तीन दिग्गज, किसी ने सर्जरी तो किसी ने टेस्ट पर फोकस करने के लिए टूर्नामेंट से बनाई दूरी

2. केपटाउन वनडे मैच में कुल 570 रन बने और सभी 20 विकेट गिरे. यह चौथा सबसे ज्यादा रन बनने और सभी विकेट गिरने वाला वनडे मैच रहा. पहले नंबर पर अफगानिस्तान-आयरलैंड का साल 2017 में हुआ मुकाबला है. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने कुल 642 रन बनाए थे. दोनों टीमें ऑलआउट भी हुई थी.

3. भारत को तीन मैचों की सीरीज 3-0 से गंवानी पड़ी. 3 से ज्यादा वनडे मैचों की सीरीज में भारत का यह पांचवा क्लीन स्वीप है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget