एक्सप्लोरर

Jay Shah on IPL 2022: IPL की शुरुआत मार्च में तय, भारत में होंगे मैच या नहीं? इस पर मेगा ऑक्शन से पहले आएगा फैसला

IPl 2022 Schedule and Venue: IPL की तारीखों और भारत में इसके आयोजन को लेकर BCCI सचिव जय शाह ने महत्वपूर्ण बयान दिया है.

Jay Shah on IPL Venue: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने इस बात की पुष्टि की है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा. उन्होंने यह भी बताया है कि मेगा ऑक्शन से पहले IPL का वेन्यू भी तय कर लिया जाएगा.

जय शाह ने कहा, 'मुझे यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि IPL का 15वां सीजन मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा और मई के अंत तक चलेगा. अधिकांश टीम मालिकों ने इच्छा जाहिर की है कि टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जाए. BCCI भी कोशिश कर रहा है कि दो नई टीमों अहमदाबाद और लखनऊ के एंट्री वाले इस IPL का आयोजन भारत में ही हो. मैं आपको यह बता सकता हूं कि हम इस बार IPl को भारत में कराने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं.'

इस दौरान जय शाह ने यह भी बताया कि IPL का वेन्यू मेगा ऑक्शन से पहले तय कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा, 'कोरोना के नए वैरिएंट के कारण स्थिति खतरनाक बनी हुई है. BCCI ने पहले भी अपने साझेदारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया है और इसीलिए प्लान-B पर भी काम चल रहा है. 12-13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले हम IPL के आयोजन को लेकर वेन्यू पर अंतिम फैसला ले लेंगे.'

IND vs SA 2nd ODI: एक ही छोर पर इकट्ठे हो गए थे पंत और राहुल, रन आउट से बचे तो Delhi Capitals ने किया ये मजेदार ट्वीट

यहां प्लान-B से जय शाह का मतलब IPL को देश से बाहर कराने की योजना से था. दरअसल, भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में दिसंबर से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि अगर कोरोना केस ऐसे ही बढ़ते रहे तो IPL का आयोजन देश से बाहर दक्षिण अफ्रीका या यूएई जैसे देशों में कराया जा सकता है.

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच IPL के आयोजन को लेकर BCCI और IPL फ्रेंचाइजी के बीच एक मीटिंग भी हुई थी. उसी के बाद जय शाह ने यह बयान दिया है.

Shikhan Dhawan-Ishan Kishan Dance: जिम में AP Dhillon के गाने पर शिखर और ईशान ने किया लाजवाब डांस, देखकर हंसते रहे बाकी क्रिकेटर्स

बता दें कि इससे पहले BCCI सूत्र के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया था कि BCCI और IPL फ्रेंचाइजी के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग में यह तय किया गया है कि IPL का ओयोजन भारत में ही कराया जाएगा. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण IPl के सभी मैच मुंबई के तीन स्टेडियम में आयोजित कराये जाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो पुणे में भी कुछ मैच कराए जा सकते हैं. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि IPL की शुरुआत 27 मार्च से होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget