एक्सप्लोरर

IND vs NZ: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ मैच रद्द होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, हर 25वें मुकाबले का नहीं निकलता रिजल्ट

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाला दूसरा वनडे मैच बारिश के चलते रद्द हो गया. आइए जानते हैं अब तक भारतीय टीम के कितने एकदिवसिय मैच रद्द हो चुके हैं.

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाला दूसरा वनडे मैच बारिश के चलते रद्द हो गया. इस मैच में सिर्फ पहली पारी में 12.5 ओवर ही फेंके गए. इसके बाद बारिश ने मैच ने खलल डाली और मैच को रद्द करना पड़ा. वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम के सर्वाधिक 42 मैच रद्द हो चुके हैं, जो किसी भी टीम से सर्वाधिक हैं. टीम इंडिया का हर 25वां वनडे मैच किसी न किसी कराण के चलते रद्द हो जाता है. आइए जानते हैं अब तक किस टीम के कितने वनडे मैच रद्द हो चुके हैं.

किसके कितने वनडे मैच हुए रद्द?

अब तक भारतीय टीम के सबसे ज़्यादा 42 वनडे मैच रद्द हो चुके हैं. इसके बाद न्यूज़ीलैंड 41 रद्द मैचों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है. वहीं, श्रीलंका के अब तक 38 मैच, ऑस्ट्रेलिया के 34 मचै, इंग्लैंड के 30 मैच, वेस्टइंडीज़ के 30 मैच, साउथ अफ्रीका के 21 मैच, पाकिस्तान के 20 मैच, ज़िम्बाब्वे के 12 मैच, आयरलैंड के 10 मैच, बांग्लादेश के 7 मैच और अफगानिस्तान के 3 वनडे मैच रद्द हो चुके हैं.

किसके खिलाफ रद्द हुए कितने वनडे

वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के 11 सर्वाधिक मैच रद्द हो चुके हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 6, पाकिस्तान के खिलाफ 4, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 4, इंग्लैंड के खिलाफ 3, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 और बांग्लादेश के खिलाफ 1 वनडे मैच रद्द हो चुका है.

बारिश के अलावा और भी रहे कारण

गौरतलब है कि तमाम मैच बारिश के अलावा और भी कारणों के चलते रद्द हो चुके हैं. इसमें पत्थरबाज़ी से लेकर खराब पिच तक शामिल है. 1998 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया एक मैच दर्शकों के खराब रवैये के चलते रद्द हो गया था. स्टैंड में मौजूद पाकिस्तानी दर्शकों ने ग्राउंड पर पत्थर चला दिए थे, जिसके चलते यह मैच रद्द करना पड़ा था.

1997 में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मैच खराब पिच के चलते रद्द कर दिया गया था. इस मैच को महज़ 18 गेंदों बाद ही रद्द कर दिया गया था. यह मैच नेहरू स्टेडियम, इंदौर में खेला गया था.

इसके अलावा 2002 में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया एक वनडे मैच दो दिन के बाद भी रद्द हो गया था. इस मैच में दोनों ही दिन एक एक-एक पारी ही खेली गई थी. इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया था. यह मैच 29 और 30 सितंबर को खेला गया था. 27 दिसंबर, 2009 में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया एक मैच फिर खराब पिच के चलते रद्द कर दिया गया था. इस मैच को 23.3 ओवरों के बाद रद्द कर दिया गया था.  

 

ये भी पढ़ें...

IND vs NZ: संजू सैमसन को दूसरे वनडे मैच में क्यों नहीं मिली जगह? कप्तान शिखर धवन ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget