एक्सप्लोरर

IND vs NZ: पांड्या की कप्तानी में भारत की शानदार जीत, सूर्या के नाबाद शतक के बाद हुड्डा ने झटके 4 विकेट

New Zealand vs India: भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 65 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके.

New Zealand vs India, 2nd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 65 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बैटिंग करते हुए नाबाद शतक जड़ा. जबकि दीपक हुड्डा ने 4 विकेट झटके. युजवेंद्र चहल को 2 विकेट मिले. टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह चौथी बार जीत हासिल की है. 

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी 126 रन ही बना सके. टीम के लिए केन विलियमसन ने अर्धशतक जड़ा. वे 61 रन बनाकर आउट हुए. 

126 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन और डेवोन कॉनवे ओपनिंग करने आए. इस दौरान एलन बिना खाता खोले ही आउट हो गए. कॉनवे ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे. ग्लेन फिलिप्स 12 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 6 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया. डेरिल मिशेल 10 रन बनाकर आउट हुए. वहीं जेम्स नीशम खाता तक नहीं खोल सके. वे चहल की गेंद पर आउट हुए.

सेंटनर महज 2 रन बनाकर आउट हुए. केन विलियमसन ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए. विलियमसन ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. एडम मिल्ने 6 रन बनाकर आउट हुए. ईश सोढी 1 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह पूरी टीम 126 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

हुड्डा ने की खतरनाक गेंदबाजी 

दीपक हुड्डा ने टीम इंडिया के खतरनाक गेंदबाजी की. उन्होंने 2.5 ओवरों में महज 10 रन देकर 4 विकेट झटके. मोहम्मद सिराज ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. युजवेंद्र चहल ने 4 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकटे लिए. भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवरों में महज 12 रन देकर एक विकेट लिया. अर्शदीप सिंह को एक भी विकेट नहीं मिला. उन्होंने 3 ओवरों में 29 रन दिए. 

सूर्या ने जड़ा नाबाद शतक

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा. उन्होंने महज 51 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 111 रन बनाए. सूर्यकुमार की इस पारी मे 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. ईशान किशन ने 31 गेंदों में 36 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया. श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या 13-13 रन बनाकर आउट हुए. ऋषभ पंत 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 3 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवरों में 34 रन दिए. लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवरों में 49 रन दिए. उन्होंने 2 विकेट भी लिए. ईश सोढी ने 4 ओवरों में 35 रन देकर एक विकेट लिया. इनके अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. 

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड, अब निशाने पर हैं मोहम्मद रिज़वान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget