एक्सप्लोरर

INDvsNZ: न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को बताया केन विलियम्सन के 'टक्कर' का बल्लेबाज

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच अब से कुछ देर बाद शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला हैमिल्टन के सेड्डन पार्क में कुछ घंटों बाद खेला जाएगा.

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड की टीम के नियमित कप्तान केन विलियम्सन चोट की वजह से भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचौं की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. ये कीवी टीम के लिए बड़ा झटका है. उनके स्थान पर टॉम लाथम (Tom Latham) कप्तानी करेंगे. टॉम लाथम ने कहा है कि केन विलियम्सन का जाना उनकी टीम के लिए ठीक उसी तरह है जिस तरह भारतीय टीम से रोहित शर्मा का जाना. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला बुधवार को सेडन पार्क में खेला जाएगा.

लाथम का बयान 

लाथम ने कहा, "केन विलियम्सन जैसे प्लेयर्स का बाहर जाना निराशाजनक होता है. लेकिन यह अन्य खिलाड़ियों को अवसर देगा कि वो आएं और अपनी दावेदारी पेश करें. केन जल्दी वापसी करेंगे."उन्होंने कहा, "केन का बाहर जाना उसी तरह है जिस तरह भारत के लिए रोहित का बाहर जाना. वह टीम इंडिया के बड़े प्लेयर हैं. लेकिन हम जानते हैं कि भारतीय टीम में कितनी गहराई है इसलिए हम उन्हें हल्के में नहीं ले रहे हैं."

लाथम ने कहा, "टी-20 सीरीज का रिजल्ट निराशाजनक था. लेकिन यह अच्छी बात है कि एक नया ग्रुप साथ में आया है और वनडे टीम में कुछ नए चेहरे हैं. इसलिए जरूरी है कि हम ज्यादा कोशिश न करें और अपने खेलने की शैली को ज्यादा बदलें नहीं. जाहिर सी बात है यह मुश्किल है, लेकिन जैसा मैंने कहा यह नई टीम है. नए चेहरे आए हैं जो साथ मिलकर नई चुनौती पेश करेंगे."

टी-20 सीरीज में मिली है करारी हार

बता दें कि कीवी टीम को अपने घर में ही भारत से पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 0-5 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है. ऐसे में भारतीय टीम जीत की लय को कायम रखना चाहेगी. न्यूजीलैंड का यह विश्व कप के बाद पहला वनडे मुकाबला होगा. विश्व कप के फाइनल मुकाबले में उसे इंग्लैंड के हाथों न भूलने वाली हार झेलनी पड़ी थी. लाथम ने कहा कि यह वापसी का वक्त है.

ये भी पढ़ें:

ICC T-20 Ranking: टॉप-10 बल्लेबाजों में लोकेश, रोहित-कोहली समेत 3 भारतीय, गेंदबाजी में बुमराह 11वें नंबर पर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget