एक्सप्लोरर

IND vs NEP: भारत बनाम नेपाल मैच में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें कैंडी में कैसा रहेगा मौसम

India vs Nepal: भारतीय टीम एशिया कप 2022 में अपना दूसरा मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलेगी. भारत का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो चुका है.

India vs Nepal Weather Forecast: टीम इंडिया 4 सितंबर, सोमवार को एशिया कप 2023 का दूसरा मैच नेपाल के खिलाफ खेलेगी. भारत ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला था, जो बारिश के चलते रद्द हो गया था. अब टीम इंडिया दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर नेपाल के खिलाफ खेलेगी. भारत और नेपाल के बीच होने वाला मैच भी बारिश की चपेट में आता दिख रहा है. 

कैसा रहेगा कैंडी का मौसम?

कैंडी में 4 सितंबर को अच्छे मौसम के संकेत नहीं मिल रहे हैं. वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह बारिश के करीब 80 प्रतिशत तक चांस हैं. हालांकि दिन बढ़ने के साथ-साथ बारिश कम होने के भी आसार हैं. लेकिन शाम में एक बार फिर ज़्यादा बारिश भी उम्मीद जताई जा रही है. 

ऐसे में भारत और नेपाल के बीच खेले जाने वाले मैच में बारिश दखल दे सकती है. वहीं दिन के दौरान तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके अलावा 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है और आर्द्रता करीब 80 प्रतिशत तक हो सकती है. 

बारिश की वजह से रद्द हो चुका है भारत का पहला मुकाबला

भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना पहला मैच शनिवार (2 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें सिर्फ एक पारी का ही खेल हो सका था और फिर बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा था. ऐसे में अगर भारत का दूसरा मुकाबला भी रद्द होता है, तब भी टीम इंडिया सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. 

एशिया कप के लिए भारत का स्क्वाड  

रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर.

एशिया कप के लिए नेपाल का स्क्वाड 

रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, भीम शर्की, कुशल बर्टेल, संदीप जोरा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, करण केसी, कुशल मल्ला, आसिफ शेख (विकेटकीपर), अर्जुन सऊद (विकेटकीपर), गुलशन झा, किशोर महतो, ललित राजबंशी, मौसोम ढकाल, प्रतीश जीसी, संदीप लामिछाने, सोमपाल कामी.

 

ये भी पढ़ें...

BAN vs AFG: 'करो या मरो' के मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया, सुपर-4 की उम्मीदों को रखा जिंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget