एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी, डेल स्टेन ने बताया 3-2 से जीतेगी ये टीम

IND vs ENG Test Series 2025: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन ने कहा कि सभी मैच करीबी होंगे. उन्होंने ये भी बताया कि 3-2 से ये सीरीज कौन सी टीम जीतेगी.

IND vs ENG: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. इसके बाद पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन ने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की और बताया कि कौन सी टीम इस सीरीज को जीतेगी. उनके अनुसार पांचों मैचों के नतीजे निकलेंगे और शुभमन गिल एंड टीम तगड़ी लड़ाई लड़ेगी.

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी. करीब 15 सालों बाद ऐसा हो रहा है जब भारतीय टेस्ट टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन में से कोई एक भी ना हो, तीनों दिग्गजों ने इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है. अब गिल की कप्तानी में एक ऐसी टीम है, जिसमें अधिकतर प्लेयर्स युवा हैं.

कौन जीतेगा भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज?

डेल स्टेन को लगता है कि सीरीज के सभी मैचों के नतीजे निकलेंगे. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर स्टेन से जियोहॉटस्टार पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "पांचों मैच करीबी होंगे, कोई भी बेनतीजा नहीं रहेगा. मुझे लगता है कि इंग्लैंड इस सीरीज को 3-2 से जीतेगी." हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी मैच में कोई भी टीम आसानी से नहीं जीतेगी.

मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड का प्रदर्शन घरेलू टेस्ट मैचों में शानदार रहा है, उसने 20 मैचों में 15 जीते हैं. 4 मैच हारे हैं और 1 बेनतीजा रहा. इन आंकड़ों को देखें तो लगता है कि डेल स्टेन की भविष्यवाणी सच होगी. हालांकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी इंग्लैंड में कमाल कर सकती है. केएल राहुल, शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. 

भारतीय क्रिकेट टीम 18 सालों से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट सीरीज जीती थी. इसके बाद एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने कुल 4 बार इंग्लैंड का दौरा किया, लेकिन इनमें से 3 सीरीज गंवाई और 1 ड्रा पर खत्म हुई.

भारतीय टीम खेल रही है इंट्रा-स्क्वाड मैच

अभी भारतीय टीम और भारत ए टीम के बीच इंट्रा-स्क्वाड मैच खेला जा रहा है, जो 16 जून तक होगा. पहले दिन केएल राहुल और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget