एक्सप्लोरर

IND vs ENG: टीम इंडिया के अगले धोनी हैं रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर ने बताया दिलचस्प कारण

Rohit Sharma IND vs ENG: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने रोहित शर्मा की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रोहित भारत के अगले धोनी हैं.

Rohit Sharma IND vs ENG: टीम इंडिया ने हाल ही में रांची में खेले गए टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड को हरा दिया. भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इस सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं. कोहली जैसे दिग्गज प्लेयर की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया नए प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने इसके लिए रोहित शर्मा की तारीफ की है. रैना ने कहा कि रोहित टीम इंडिया के अगले धोनी हैं.

टीम इंडिया तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बिना खेल रही है. इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और आकाशदीप ने शानदार प्रदर्शन किया है. इन खिलाड़ियों की बदौलत टीम इंडिया ने जीत भी दर्ज की है. इसमें रोहित शर्मा की कप्तानी की भी अहम भूमिका रही है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक रैना ने कहा, ''वे अगले एमएस धोनी हैं. उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म किया है. उन्होंने धोनी की तरह ही युवा खिलाड़ियों को मौका दिया. मैंने धोनी की कप्तानी में काफी मैच खेले हैं. सौरव गांगुली ने भी टीम का काफी सपोर्ट किया था. इसके बाद धोनी फ्रंट पर आए. रोहित भी सही दिशा में चल रहे हैं. वे बेहतरीन कप्तान हैं.''

गौरतलब है कि भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 4 मैचों में 655 रन बनाए हैं. शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं. गिल ने 4 मैचों में 342 रन बनाए हैं. अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट पर नजर डालें तो टॉप हार्टली टॉप पर हैं. जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं. बुमराह ने 3 मैचों में 17 विकेट लिए हैं. कुलदीप यादव पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 3 मैचों में 12 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: शुभमन गिल ने रांची में किया गाबा वाला कमाल, गेम चेंजर साबित हुआ चौथी पारी का अर्धशतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget