एक्सप्लोरर

IND vs ENG Pitch Report: लाल मिट्टी से बनी पिच पर होगा मुकाबला, तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद; पढ़ें पिच रिपोर्ट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाला मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां पर हमेशा से गेंदबाज हावी रहे हैं.

Lucknow Pitch: वर्ल्ड कप 2023 में आज (29 अक्टूबर) टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा. लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में यह भिड़ंत होगी. इस वर्ल्ड कप में यहां तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें स्पिनर्स काफी प्रभावी नजर आए हैं. हालांकि आज का दिन यहां तेज गेंदबाजों के लिए हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज दोनों टीमें इस मैदान की अलग पिच पर खेलते हुए नजर आएंगी.

आज लाल मिट्टी से बनी हुई पिच पर मुकाबला खेला जाएगा. इस मिट्टी से बनी पिच पर गति और उछाल के साथ मूवमेंट भी मिलता है. ऐसे में यह तेज गेंदबाजों के मददगार होती है. फिर, पिच पर थोड़ी घास भी नजर आ रही है जो फास्टर्स को और ज्यादा मदद पहुंचाती है.

इस मैदान पर हुए पिछले तीन मैचों में स्पिनर्स ने महज 4.79 के इकोनॉमी रेट से रन खर्च किए, जबकि तेज गेंदबाजों ने औसतन 5.63 रन प्रति ओवर रन दिए. विकेट चटकाने के मामले में स्पिनर्स और फास्टर्स लगभग बराबर रहे हैं. बाकी मैदानों के मुकाबले यहां गेंदबाजों की ज्यादा चली है. इन तीनों मैचों में यहां बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. आज के मैच में भी पिच चाहे अलग हो लेकिन बल्लेबाजों को गेंदबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ सकता है.

एकाना स्टेडियम के आंकड़े
इस मैदान पर अब तक 7 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें चार बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. इन सात मैचों में महज एक बार यहां 300 का आंकड़ा पार हुआ है. इस मैदान पर निम्नतम स्कोर 177 रहा है जो इसी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था.

वर्ल्ड कप के पहले ही तैयार हुई है नई पिचें
लखनऊ की पिच इस पूरे साल विवादों में रही है. जनवरी में भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद पिच का मिजाज देखकर पिच क्यूरेटर को हटा दिया गया था. पिच पर असमान उछाल और टर्न था, जिस पर बल्लेबाजों के लिए एक-एक रन बनाना मुश्किल था. IPL 2023 के दौरान भी यह पिच सभी के लिए अजूबा ही रही. पूरे IPL में इसे सबसे खराब पिच माना गया. इसके बाद वर्ल्ड कप के लिए यहां नए सिरे से पिचें तैयार की गईं.

यह भी पढ़ें...

PAK vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कहां-कहां हुई पाकिस्तान से चूक? जानें हार के बड़े कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget