एक्सप्लोरर

IND vs ENG: शुभमन गिल की जगह केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, लॉर्ड्स टेस्ट के बीच क्यों लिया गया 'फैसला'

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल को टीम की कप्तानी करनी पड़ी, शुभमन गिल को मैदान से बाहर जाना पड़ा. लेकिन ऐसा क्यों हुआ?

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में कुछ समय के लिए मैदान छोड़कर जाना पड़ा, इस दौरान केएल राहुल ने कप्तानी संभाली. भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है, जिसमें बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस दौरे पर काफी प्रभावित किया है. बेशक लीड्स पर टीम हारी लेकिन भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. दूसरे टेस्ट में वापसी करते हुए भारत ने 336 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की, ये एजबेस्टन में भारत की पहली टेस्ट जीत थी और रनों के आधार पर सबसे बड़ी जीत. तीसरे टेस्ट में भारत पहले गेंदबाजी कर रही है. पहले ही दिन केएल राहुल को कुछ देर के लिए कप्तानी करनी पड़ी, जब गिल को मैदान छोड़कर जाना पड़ा. लेकिन ऐसा हुआ क्यों?

केएल राहुल ने क्यों की टीम इंडिया की कप्तानी?

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन शुभमन गिल को कुछ देर के लिए मैदान से जाना पड़ा. ये तीसरे सेशन में हुआ, जिसके बाद केएल राहुल को कमान सौंपी गई जबकि वो उपकप्तान भी नहीं है. इस बीच राहुल ने ही फील्डिंग आदि को लेकर सभी फैसले लिए. गिल की गैरमौजूदगी में राहुल ने इसलिए कप्तानी की क्योंकि उपकप्तान ऋषभ पंत चोट के कारण मैदान से पहले ही बाहर जा चुके थे.

ऋषभ पंत को 34वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर डाइव लगाते हुए तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी, वह इसके बाद मैदान पर नहीं आए और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट कीपिंग की. अगर पंत मैदान पर रहते तो गिल के बाहर जाने के बाद उन्हें कमान सौंपी जाती लेकिन वो मैदान पर नहीं थे इसलिए केएल राहुल ने उस दौरान कप्तानी की.

तीसरे टेस्ट के पहले दिन क्या कुछ हुआ

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नितीश कुमार रेड्डी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई, उन्होंने पारी के 14वें और अपने पहले ही ओवर में दोनों ओपनर ज़ैक क्रॉली (18) और बेन डकेट (23) को आउट किया. इसके बाद ओली पोप और जो रुट ने पारी को संभाला और शतकीय (109) साझेदारी की. पोप 44 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए.

हैरी ब्रूक (11) को जसप्रीत बुमराह ने सस्ते में आउट किया. इसके बाद बेन स्टोक्स और जो रुट के बीच पांचवे विकेट के लिए दिन का खेल खत्म होने तक 79 रनों की साझेदारी हो गई है. रुट अपने शतक से 1 रन दूर है, स्टोक्स 39 पर नाबाद हैं. इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget