एक्सप्लोरर

IND vs ENG: डेब्यू सीरीज में अक्षर पटेल ने किया कमाल, बनाया यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक पारी और 25 रनों से हराया. इस सीरीज से टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल पूरी सीरीज में छाए रहे.

अहमदाबाद. टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक पारी और 25 रनों से हराया. इस सीरीज से टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल पूरी सीरीज में छाए रहे. उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में 27 विकेट लिए. अक्षर ने चार पारियों में पांच विकेट लेने का कारनामा किया. अक्षर पटेल ने अपनी डेब्यू सीरीज में ही अपने शानदार प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं.

बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अक्षर पटेल ने अपनी स्पिन का जादू जमकर जमकर दिखाया और इंग्लैंड के बल्लेबाज उनके सामने पूरी तरह से बेदम साबित हुए. अक्षर पटेल ने इस टेस्ट सीरीज के दौरान चार बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल भी कर डाला. साथ ही साथ उन्होंने अपने डेब्यू सीरीज में ही टेस्ट क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया.

अक्षर ने दूसरे टेस्ट से अपना डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने सीरीज में कुल 27 विकेट चटकाए. उनसे आगे सिर्फ आर अश्विन रहे जिनको 32 विकेट हासिल हुए. अक्षर पटेल ने पहली सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक विकेट हासिल करने का कीर्तिमान हासिल किया. डेब्यू सीरीज (कम से कम 3 टेस्ट मैच) अक्षर पटेल से अधिक विकेट आज तक किसी दूसरे गेंदबाज ने नहीं लिए हैं.

आपको बता दें कि अक्षर पटेल से पहले किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम पर था, जिन्होंने साल 2008 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कुल 26 विकेट लिए थे. अब अक्षर ने मेंडिस को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.

डेब्यू सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (कम से कम 3 टेस्ट)

27 विकेट, अक्षर पटेल विरुद्ध इंग्लैंड- 2020/21

26 विकेट, अजंता मेंडिस विरुद्ध भारत- 2008

24 विकेट, एलेक बेडसेर विरुद्ध भारत- 1946

22 विकेट, आर अश्विन विरुद्ध वेस्टइंडीज- 2011/12

20 विकेट, स्टुअर्ट क्लार्क विरुद्ध साउथ अफ्रीका- 2005/06

इसके अलावा अक्षर पटेल ने एक ही टेस्ट सीरीज में चार बार पांच विकेट लेने का कमाल किया और स्पिनर नरेंद्र हिरवानी को पीछे छोड़ दिया. हिरवानी ने तीन बार एक ही टेस्ट सीरीज में फाइफर लेने का कमाल किया था और शिवरामकृष्णन ने भी तीन बार ऐसा किया था. वहीं आर अश्विन एक ही टेस्ट सीरीज में दो बार फाइफर लेने का कमाल कर चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में अक्षर पटेल ने कुल 27 विकेट अपने नाम किए. आखिरी टेस्ट में पटेल ने 9 विकेट हासिल किए. दूसरी पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए जबकि पहली पारी में भी वो इसके बेहद करीब थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget