एक्सप्लोरर

'भारतीय टीम का असली कप्तान कौन है? पहले ही टेस्ट में हार के बाद शुभमन गिल पर उठे सवाल, मुरली कार्तिक का बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल खड़े हो गए हैं. पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने कहा है कि मैदान पर कप्तान कौन था,ये समझ नहीं आया.

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले का लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पहले मुकाबले में हार के बाद युवा कप्तान शुभमन गिल पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है. 25 वर्षीय गिल की कप्तानी की यह पहली टेस्ट परीक्षा थी. इंग्लैंड के खिलाफ 371 रन का विशाल लक्ष्य डिफेंड करने में नाकाम रहना टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ. मैच के आखिरी दिन जब इंग्लिश ओपनर्स बेन डकेट और जैक क्रॉली ने 188 रन की साझेदारी कर भारत की जीत की उम्मीदों को तोड़ा, तब कप्तान गिल मैदान पर थोड़े बेबस से नजर आए.

शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने भी खुलकर आलोचना की है. उन्होंने गिल की कप्तानी में मैदान पर दिख रही टीम को लेकर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था मानो टीम इंडिया में एक नहीं, कई कप्तान खेल रहे हों.

भारतीय टीम का असली कप्तान कौन - मुरली कार्तिक का तंज

भारतीय टीम को मिली हार के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने गिल की कप्तानी और भारतीय टीम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. Cricbuzz पर इस पूरे मैच के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा, “हम हार को लेकर कई बहाने ढूंढ सकते हैं लेकिन सच्चाई यही है कि टीम ने  835 रन बनाए,टीम के एक गेंदबाज ने 5 विकेट लिए और इस प्रदर्शन के बाद भी हम 5 विकेट से मैच हार गए. पांचवे दिन मैच देखकर मुझे ऐसा लग रहा था की जैसे टीम में बहुत सारे कप्तान थे. कभी केएल राहुल फील्ड पर सुझाव दे रहे थे, कभी ऋषभ पंत फील्ड सेट कर रहे थे, और शुभमन गिल भी बीच में कुछ कर रहे थे. इन सब को देखकर लगा की असल कप्तान कौन है, यह समझ नहीं आ रहा.”

कार्तिक ने फील्डिंग में बार-बार बदलती रणनीतियों और अलग-अलग खिलाड़ियों द्वारा मैदान में दिए जा रहे निर्देशो को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे मैदान पर भ्रम की स्थिति बनी रही.

गिल की कप्तानी पर उठाए सवाल

इस हार के बाद से गिल की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. क्रिकेट विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि वे मैच के दौरान ज्यादा डिफेंसिव नजर आए. मैच के अंतिम दिन जब इंग्लैंड लगातार लक्ष्य के करीब आ रहा था, तब भारत की तरफ से कोई सख्त रणनीति देखने को नहीं मिली. मैच में गिल के फैसलों में अनुभव की कमी साफ नजर आ रही थी. यही नहीं गेंदबाजी के दौरान भी गेंदबाजों को भी बार-बार बाहर से सलाह मिलती रही.

अगला टेस्ट निर्णायक

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. इस मैच में गिल को न सिर्फ अपनी कप्तानी को मजबूत तरीके से पेश करना होगा बल्कि एक सही रणनीति से मैदान पर  उतरना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget